तेलियरगंज से आने वाली 132 केवी लाइन में होगा मरम्मतीकरण का कार्य

बेली उपकेंद्र से जुड़े कलेक्ट्रेट, डीएम आवास, कचहरी, बेली अस्पताल समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूíत बुधवार को दिन में दो घंटे बंद रहेगी। लाइन की मरम्मतीकरण को लेकर यह निर्णय लिया गया है। उपकेंद्र के अधिकारियों ने सभी सरकारी विभागों में मंगलवार को इसकी सूचना दे दी है।

टेक्निकल फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित

तेलियरगंज से बेली उपकेंद्र आने वाली 132 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने के लिए आपूíत प्रभावित हो रही है। बुधवार को दिन में मरम्मतीकरण का कार्य होगा। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बेली उपकेंद्र से होने वाली आपूíत बंद रहेगी। कलेक्ट्रेट, डीएम आवास, कचहरी, बेली अस्पताल, मम्फोर्डगंज, बेली कालोनी, बेली गांव, ऊंचवागढ़ी, नया पूरा, नया कटरा आदि इलाके प्रभावित होंगे। अवर अभियंता विजय कुमार मौर्य ने बताया कि मरम्मतीकरण में लगने वाले सभी कर्मचारियों को तय समय में कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, नहीं बनाने गए कर्मचारी

देवघाट के पास लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज मंगलवार सुबह उड़ गया। लोगों ने बजहा उपकेंद्र पर सूचना दी तो कर्मचारी ने कहा कि संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं। इस पर एसडीओ को फोन लगाया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। फिर भी समाधान नहीं हुआ। सुबह से गुल हुई बिजली रात तक बहाल नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने की वजह से ट्यूबवेल भी नहीं चल सका। इसलिए पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।

खंभा गिरने से 11 घंटे ठप रही आपूíत

रामबाग उपखंड के शिवचरन लाल रोड इलाके में मंगलवार को सुबह 11 बजे गुल हुई बिजली रात करीब 10 बजे बहाल हो सकी। चंद्रलोक चौराहे के पास बिजली का खंभा गिरने के कारण यह समस्या हुई। दोपहर बाद यहां कार्य शुरू हुआ। अवर अभियंता सीपी भारतीय ने बताया कि खंभा गिरने से तार भी टूट गए थे। इसे बदलने में समय लग गया।