आर्य कन्या पीजी महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सभागार का हुआ लोकार्पण

आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सभागार का लोकार्पण किया गया। चीफ गेस्ट पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन केपी सिंह ने कहा कि कोई भी संस्था एक मल्टीपर्पस हॉल के बिना अधूरी होती है। स्वामी दयानंद जी ने स्त्री शिक्षा का जो सपना देखा है उसे यह महाविद्यालय ऊचाइयों पर ले जायेगा। डीन सीडीसी इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पंकज कुमार ने कहा कि सभी संघटक महाविद्यालयों के मध्य निरंतर प्रगति करते हुए आर्य कन्या अपनी पहचान बना रहा है। चीफ प्रॉक्टर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कहा कि आर्य कन्या उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। गवर्निग बॉडी के सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रोफेसर आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय महर्षि दयानंद के उद्देश्यों पर प्रगति कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि छात्राएं सपना देखें। ईश्वर किसी को भी थाली परोस के नहीं देता है।

न्यूज लेटर का हुआ विमोचन

प्रोग्राम में गेस्ट का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रगति के दर्पण, न्यूज लेटर का विमोचन किया गया। इसका संपादन डॉ। ममता गुप्ता और डॉ ज्योति रानी जायसवाल ने किया। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मदन जायसवाल को सभागार में उनके द्वारा आर्थिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ। रमा सिंह ने किया। संचालन डॉ। रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ। प्रेम मलिक विभागध्यक्ष संगीत विभाग इविवि, डॉ। मंजू सिंह कोआर्डिनेटर एनएसएस अरुणेश जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, डॉ संध्या श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहीं।