केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, कानून व्यवस्था बिगड़ने का लगाया आरोप

ALLAHABAD: इलाहाबाद के साथ ही पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में हल्ला बोला। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी ने जनता को ठगा

महंगाई, बेरोजगारी, गिरती कानून व्यवस्था, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पिछले सवा साल में प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पीएम मोदी ने झूठे वादे कर जनता को ठगा है। भाजपा भारतीय संविधान को बदलने के लिए ही आई है।

प्रदेश के मंत्री ही संतुष्ट नहीं

एआईसीसी सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश के तीन मंत्रियों ने सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे अच्छी मायावती की सरकार थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि जनता योगी सरकार से परेशान है। पूरे शहर में बेतरतीब तरीके से काम हो रहे हैं। इस अवसर पूर्व सांसद आरएन राकेश, पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, प्रदीप अंशुमन, महेश त्रिपाठी, रघुनाथ द्विवेदी, क्रांति शुक्ला, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, हरिकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।