- कई नेताओं व कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी, पुलिस लाइन में रखने के बाद छोड़ा गया

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना एवं अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसको लेकर पुलिस से कांग्रेस नेताओं की झड़प हुई। करीब 23 कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई कर रही सरकार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो फिर आंदोलन किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने पुलिस की कार्रवाई को योगी सरकार द्वारा द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई का आरोप लगाया। कांग्रेस के नेता सदन मुकुन्द तिवारी और महानगर महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि योगी सरकार ने तानाशाही और दमनकारी नीति अपनाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वाष्र्णेय, विवेकानंद पाठक, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, परवेज सिद्दीकी, सुशील तिवारी, अनिल कुशवाहा, अरशद अली, मो। असलम आदि गिरफ्तार किए गए।