ग्रामीण एरिया में पचास पेशेंट चिन्हित किये गये, पांच लोगों ने दम तोड़ा, 542 ने दी कोरोना को मात

बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई तो मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 202 थी जो चौबीस घंटे बाद बढ़कर 232 हो गई। इसमें से 50 मरीज गांव में मिले तो 150 मरीज शहर में चिंहित किए गए है। 32 मामले टूनाट की जांच में सामने आए हैं। बुधवार को मरने वालों की संख्या 6 से घटकर 5 हो गई जो राहत का सबब रही।

10509 के लिए गए सैंपल

बुधवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जो डाटा उपलब्ध कराया गया है उसके मुताबिक 10509 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिये गये। 542 संक्रमित डिस्चार्ज हुए। इसमें से 47 लोगों को अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है। बुधवार को संक्रमित होने वालों में प्रतापपुर नारी के ग्राम प्रधान, झलवा यूपीपीसीएल के तकनीशियन, रेलवे ट्रैक मैन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्यून, दो एडवोकेट, गवर्नमेंट स्कूल करेली के टीचर शामिल रहे।

दो घंटे के अंतराल में शहर के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों की कोरोना से मौत कोविड-19 के शहर में बढ़ते मामलों के बीच शहर के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों की मौत हो गई। दोनों गेस्ट हाउस बिजनेस में इनवाल्व थे। मरने वालों में एक व्यापारी इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बीते 12 दिनों से दोनों की तबियत बिगड़ने के बाद धूमनगंज स्थित एक प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो दूसरे की नेगेटिव रिपोर्ट थी। निगेटिव रिपोर्ट वाले पेशेंट के भी फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था। बुधवार शाम दो घंटे के अंतराल में एक के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष का नाम अशोक दुग्गल था तो दूसरे मृतक अशोक गुप्ता, सुधा वाटिका गेस्ट हाउस के मालिक थे। इन दोनों व्यापारियों की मौत के बाद गेस्ट हाउस संचालकों के साथ अन्य व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गयी है। इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के संरक्षक आरसी गुप्ता, उपाध्यक्ष गुफरान अहमद, सचिव खलीक अहमद खान, संयुक्त सचिव विद्यासागर, विपिन अग्रवाल आदि ने दोनों को श्रद्धांजर्लि अर्पित की है।