स्कूल ओवर होने के बाद जा रहे थे घर रास्ते में हुआ हादसा

जल्दीबाजी के चक्कर में चालक ने खो दिया बस पर नियंत्रण

prayagraj@inext.co.in

स्कूली बच्चों को घर पहुंचाने जा रही बस सागर का पुरवा में अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में बस में सवार 19 छात्र-छात्राएं जख्मी हो गये। बच्चों से भरी बस पलटना देखकर आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए पहुंचाया। पब्लिक में बस चालक के रवैये को लेकर रोष देखने को मिला।

शाम चार बजे की घटना

घटना का शिकार बने बच्चे कोरांव के राममूर्ति इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र हैं। घटना शाम चार बजे के करीब की है। बताया जाता है कि यहां आसपास के एरिया से तमाम बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इन बच्चों को लाने-ले जाने के लिए सिर्फ एक बस है। वही सारे बच्चों को बारी-बारी से घर पहुंचाती है। इस चक्कर में बच्चों का एक्स्ट्रा टाइम बर्बाद होता है। इस दौरान बच्चे स्कूल में ही रहते हैं। स्कूल की टाइमिंग सुबह सात से एक बजे तक है। घटना शाम चार बजे हुई। शाम चार बज जाने के चलते 19 बच्चों को बैठाने के बाद बस का चालन तेज रफ्तार से गंतव्य की ओर जा रहा था। इसके चलते हादसा हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया जहां। घायलों में किर्ती तिवारी, शिखा तिवारी को सिर में चोटें आयी हैं। आदर्श तिवारी, अमर तिवारी, अमन तिवारी, हिमांशु तिवारी, जलज, आकाश तिवारी को हल्की घोंट आई। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।