प्रयागराज ब्यूरो ।

देवांश पाठक के अर्धशतक (73 रन, 57 गेंद, सात चौके) से प्रयागराज मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 45 रन से हराकर 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा इस वर्ग में मिर्जापुर, लखनऊ, सहारनपुर, बस्ती और गोरखपुर भी अंतिम आठ में पहुंची। अंडर-17 में मेरठ, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और आगरा मंडल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सीके नायडू अंडर-19 आयु वर्ग में केपी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में प्रयागराज ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन (देवांश पाठक 73, हर्षित तिवारी व पीयूष मिश्र 20-20, अतुल विश्वकर्मा 3/33) बनाकर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 19.3 ओवर में 102 रन (अतुल विश्वकर्मा 41, अथर्व यादव 2/12, विभव कुशवाहा 2/20, आदित्य यादव 2/32) पर समेट दिया।

एसटीसीए परेड मैदान पर मिर्जापुर ने 20 ओवर में 115 रन (आदर्श श्रीवास्तव 38, निखिल यादव 32, शशांक 32, गौरव वर्मा 2/05, आकाश 2/22) बनाकर चित्रकूट को 17.4 ओवर में 109 रन (आकाश सिंह 23, अभिषेक गोंड 3/16, रघुवेंद्र 2/18) पर समेटा।

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर लखनऊ मंडल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन (अभिजय प्रताप सिंह 53, कृष्णा सोनी 23, विशाल यादव 2/24, रजत त्रिपाठी 2/35) बनाकर देवीपाटन को 17.5 ओवर में 71 रन (शिवेंद्र 35, लक्ष्य अग्रवाल 3/05, कृष्णा सोनी 3/08) पर समेट दिया।

डीएवी कॉलेज मैदान पर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन (अर्पित शुक्ल 34, इंजमाम व निखिल कुमार एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में सहारनपुर ने 13 ओवर में 9 विकेट पर 101 रन (अक्षित कुमार 34, बलराम राणा 24, शारिक खान 5/37, आदित्य चौरसिया 2/13) बना लिये।

डीएसए मैदान पर गोरखपुर ने 8 ओवर में 83 रन (युवराज सिंह 20 नाबाद, आयुष यादव 2/13) बनाये। जवाब में अयोध्या की टीम 8 ओवर में 72 रन (आदित्य कुमार 27, युवराज सिंह 2/01) पर सिमट गई।

चक हरिहरवन मैदान पर झांसी को 14.5 ओवर में 38 रन (पंकज कबूतरा 11 नाबाद, शैलेंद्र 4/03, सुरेंद्र 2/07) पर समेटकर बस्ती ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 40 रन (आदित्य श्रीवास्तव 20 नाबाद) बना लिये।

वीनू मांकड़ अंडर-17 आयु वर्ग में सीएवी कॉलेज मैदान पर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने 19.2 ओवर में 150 रन (कृष्णा साहू 36, नितीश तिवारी 23 नाबाद, अभिषेक राय 22, फैजान जाफरी 4/21, सौरभ राजपूत 3/19) बनाकर बरेली को 18.4 ओवर में 123 रन (शिवांश 42, अनुपम यादव 4/22, अमन राय 2/19, नितीश तिवारी 2/25) पर समेट दिया।

परेड मैदान पर सहारनपुर को 13.1 ओवर में 66 रन (प्रीत सिंह 22, एसएम सूर्यवंशी 3/12, जुनैद 2/12, दीपांशु 2/20) पर समेटकर मेरठ ने 6.1 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन (अमन राजपूत 27, अमरचंद निषाद 24, कृष डाबरा व भानु एक-एक विकेट) बना लिये।

जमुना क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर कानपुर ने 17.1 ओवर में 105 रन (किशन यादव 20, शरद पाल 3/16, प्रशांत कुमार 2/14, अंकित कुमार यादव 2/17, अभिषेक तिवारी 2/22) बनाकर मिर्जापुर को 15.3 ओवर में 52 रन (मो। अनस 17, तौफीक खान 4/12, नीरज कुमार 2/08, करन सिंह यादव 2/16) पर समेट दिया।

ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर झांसी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 291 रन (शौर्य सिंह 159 रन, 65 रन, 25 चौके, छह छक्के, सोहिल कबूतरा 40, वेद तिवारी 20, युवराज ठाकुर 3/55, शरद पाठक 2/18, शुभम शुक्ला 2/55) बनाकर देवीपाटन को 12 ओवर में 58 रन (शाहनवाज अहमद 14, दयाशंकर 4/14, आदित्य बुंदेला 2/06, काजी मुतहर अली 2/14) पर समेट दिया।

दौलत हुसैन मैदान पर अलीगढ़ ने 20 ओवर में 111 रन (राहुल राजपूत 40, प्रदीप कुमार 28, उत्कर्ष कुमार 2/15, आदर्श कुमार 2/23) बनाकर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 20 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन (आदर्श कुमार 24 नाबाद, प्रवीण 3/12, सौरभ शर्मा 3/27) पर समेट दिया।

एमआईसी मैदान पर आगरा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन (रवि ठांगर 90, कृष पाल 2/25, नईम अहमद 2/31) बनाकर मुरादाबाद को 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन (प्रतुल गुप्ता 62, कृष्णा सारस्वत 26, आदित्य 25, सक्षम वर्मा 5/25) पर समेट दिया।

सीएवी कॉलेज पर सुबह मैच से पहले जिला खेल सचिव बृजेश चंद्र श्रीवास्तव का आयोजन सचिव डॉ। अनूप कुमार श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों से परिचय कराया। इस मौके पर डॉ। हरिश्चंद्र पटेल, चयन समिति के सदस्य अनुराग मिश्र, हसबीन अहमद, सचिन चौधरी, अश्वनी यादव, वेदराज पाल, रवींद्र मिश्र, हरिलाल, वीरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार, मुकेश सिंह, खेल सचिव बालिका रंजना सिंह, सोनिका गुप्ता, फातिमा बानो आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।