डीएम ने नाले पर अस्थाई चौकी बनाने का आदेश

ALLAHABAD: डीएम संजय कुमार ने शुक्रवार को दारागंज श्मशान घाट का निरीक्षण कर ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को नाले पर अस्थाई पुलिया बनाने का आदेश दिया। कहा कि नाले के किनारे फैली मिट्टी को समेटा जाए। मौके पर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को यात्री शेड को तत्काल बदलने के आदेश भी दिए। खराब पड़े हाई मास्ट को भी ठीक किए जाने को कहा गया। इस दौरान श्मशान घाट की दुर्दशा देख संबंधित अधिकारियों पर डीएम का गुस्सा भी जमकर फूटा।

साहब पहुंचे तो चौकस हुई पुलिस

डीएम के दारागंज श्मशान घाट पहुंचने पर अचानक पुलिस भी चौकन्नी हो गई। अनशन पर बैठे तीर्थ पुरोहित द्वारा शिकायत किए जाने पर नाले पर छोटी पुलिस बनाकर लोगों से पैसे वसूलने वाले को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। डीएम ने दारागंज एसओ दोबारा वसूली न होने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डीएम ने नगर निगम जोनल ऑफिसर को अंत्येष्टि में प्रयुक्त होने वाली लकडि़यों का रेट बोर्ड पर प्रदर्शित करने के आदेश भी दिए। नागवासुकी के बगल की सड़क की खराब दशा देख अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई और अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह को उसे तत्काल ठीक कराने के आदेश भी दिए गए।