प्रयागराज (ब्‍यूरो)। गोहरी मोहनगंज फुलवरिया गांव निवासी फूलचंद व उसकी पत्नी और बेटे एवं बेटी की हत्या कर दी गई थी। घर में पड़ी बॉडी की जानकारी गुरुवार को पास में चाट बेचने वालों ने फूलचंद के भाइयों को दी थी। परिवार पहुंचा और कोहराम मच गया। खबर सुनते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी छानबीन बाद बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए थे। शुक्रवार को चारों की बॉडी का हंगामें के बीच फाफामऊ में अंतिम संस्कार हुआ। बड़े भाई दीपचंद ने फूलचंद व अन्य की चिंता को मुखाग्नि दी। इस पूरी घटना में मृतक के भाइयों द्वारा कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद किए गए लोगों में आकाश ङ्क्षसह, बबलू, अमित ङ्क्षसह, रवि, मनीष, अभय, राजा, कुलदीप, कान्हा ठाकुर, अशोक व रंचू आदि शामिल हैं। इन पर रेप टू मर्डर की धाराएं लगाई हैं। घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस नामजद आरोपितों में आकाश ङ्क्षसह, बबलू, अमित, रवि, ङ्क्षरचू गुरुवार शाम ही दबोच ली। जबकि मनीष, अभय और राजा को रात में गिरफ्तार किया गया। तबीयत खराब होने से आरोपित कुलदीप हॉस्पिटल में है। अशोक और कान्हा ठाकुर की लोकेशन मुंबई मिली है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम मुंबई रवाना हो चुकी है। तफ्तीश में जुटी पुलिस गिरफ्तार किए गए आठ में सात आरोपितों व भट्ठा मालिक और उसके बेटे और एक फूलचंद के एक पड़ोसी को शनिवार सुबह बेली हॉस्पिटल लाई। यहां इन सभी दसों व्यक्तियों की डीएनए जांच के लिए डॉक्टरों द्वारा सैंपल लिए गए। पुलिस का मानना है कि इन दसों के डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से कातिलों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। क्योंकि फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से कई चीजों के सैंपल लिए गए हैं। फारेंसिक टीम के जरिए कलेक्ट सैंपल का भी डीएनए टेस्ट होगा।

केस में छानबीन चल रही है। शनिवार को डीएनए टेस्ट कराने के लिए केस के सात नामजद व तीन प्राइम सस्पेक्टेड के सैंपल कलेक्ट कराए गए हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद ही इससे सम्बंधित चीजें आगे कुछ बताई जा सकती हैं।
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी/एसएसपी