प्रयागराज (बयूरो)। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क राजकीय उद्यान में शनिवार को तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जीएम एनसीआर रवींद्र गोयल ने कहा कि फल, शाकभाजी एवं पुष्प मानव जीवन का आधार है। पुष्पों के बिना मानव जीवन नीरस रहता है। पुष्प प्रेम के प्रतीक के साथ-साथ भाषा एवं मन की भावनाओं का भी द्योतक है। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कहा कि बसन्त के मौसम में आयोजित होने वाली मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी का शहर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय फूलों की ब्लूमिंग चरम पर होती है और लोग विभिन्न प्रकार के फूलों एवं उनसे निर्मित कलाकृतियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में एकत्र होते है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।

बार बार प्रतिभाग करने की अपील
उप निदेशक उद्यान ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रदर्शनी में मण्डल के सभी जनपदों से प्रगतिशील किसान, उद्यान प्रेमी बड़ी उत्साह से अगली बार और उत्साह से प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु उनका आहवान किया। संचालन विजय किशोर सिंह द्वारा किया गया। अधीक्षक, राजकीय उद्यान उमेश चन्द्र उत्तम द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शनी को कुल-26 भागों में विभक्त किया गया था। जिसमें कुल-370 प्रतियोगियों ने 1622 प्रविष्टियॉं प्रदर्शनी में लगायी। इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम, फ्लाक्स, बरवीना, डहेलिया, कलेडुला, आदि शोभाकार एवं हरे-भरे पौध,कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौध गुलाब व अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं व बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यास/आकृतियॉं फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी व पेन्टिंग आदि की प्रतियोगितायें की गयी। इसके पूर्व में बंगलों के जजिंग का कार्य भी उद्यान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पुष्पों द्वारा निर्मित विभिन्न आकृतियॉं थी। प्रदर्शनी रोजाना सुबह 8 से रात नौ बजे तक लगेगी। इस अवसर पर सीडीओ गौरव कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।