महापौर की अध्यक्षता की गठित की गयी समिति

इस समिति में महापौर अध्यक्ष, नगर आयुक्त रवि रंजन संयोजक सचिव, कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुख्य अभियंता सिविल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य बनाया गया है

नदियों में कोरोना संक्रमित के शवों को प्रवाहित करने को लेकर शासन ने आदेश जारी हुआ है कि किसी भी दशा में नदी में शवों को न प्रवाहित किया जाय और न ही जल समाधि दी जाय। शवों को प्रवाहित करने और जल समाधि न दिये जाने को लेकर नगर निगम अब इसकी निगरानी रखेगी। किसी भी दशा में न तो शव को प्रवाहित होने दिया जायेगा और न ही जल समाधि होने दिया जायेगा।

पार्षदों को भी दी गई जिम्मेदारी

नगर निगम की ओर से महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में एक समिति शनिवार को गठित की गयी। जिसमें पार्षदों को सदस्य बनाया गया है। इस समिति में महापौर अध्यक्ष, नगर आयुक्त रवि रंजन संयोजक सचिव, कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुख्य अभियंता सिविल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा महापौर ने पार्षद रिंकी यादव, मुकुंद तिवारी, कमलेश तिवारी, फजल खां, रोचक दरबारी, नेम यादव, राजेश निषाद, दीपक कुशवाहा, साहिल अरोरा और नीलम यादव को भी सदस्य बनाया है।