-दर्जनों कॉलर ने अपनी व्हीकल्स की फोटो भेजकर पूछा, क्या यही है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

-30 नवंबर के बाद भी अप्लाई करने की सिचुएशन को लेकर भी आई कई कॉल्स

PRAYAGRAJ: 'मेरे व्हीकल में लगी नंबर प्लेट ओरिजिनल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट है या डुप्लीकेट। सर प्लीज बताने का कष्ट करें.' यह और ऐसे ही बहुत से सवाल लोगों ने दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्टर से पूछे। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट अपनी खास मुहिम 'नंबर प्लेट नहीं, यह है व्हीकल की हाई सिक्योरिटी' के तहत लोगों के कंफ्यूजन दूर कर रहा है। इसके तहत आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की पहचान कर सकते हैं।

ऐसे करें पहचान

-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर व्हीकल का इंजन नंबर, चेसिस नंबर आदि की जानकारी अंकित होती है।

-यह नंबर प्लेट एल्यूमीनियम से बनी होती है और इसमें एक क्रोमियम बेस्ड 20 एमएम गुणे 20 एमएम का नीले रंग में अशोक चक्र का होलोग्राम भी दिया जाता है, जो प्लेट के बाई तरफ मौजूद होता है।

-वहीं लेफ्ट साइड में नीचे 10 अंकों का पिन अंकित होता है। दो डिजिट अल्फॉबेट का भी होता है। जिसे लेजर के मध्यम से बताया जाता है।

लोगों ने खूब पूछे सवाल

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की खास मुहिम के दौरान लोगों ने खूब सवाल पूछे। इस दौरान लोगों की तरह-तरह की क्वैरीज को सॉल्व किया गया

सवाल 01

विष्णु कुमार शर्मा : यह क्या यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ओरिजनल है।

रिपोर्टर : हां, यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सही है।

सवाल 02 :

उमा अवस्थी : क्या इस नंबर प्लेट को भी चेंज करना पड़ेगा।

रिपोर्टर: यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। चेंज करना पड़ेगा।

सवाल 03

शारिक : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की पहचान कैसे होगी?

रिपोर्टर : बाई ओर नीचे एक 10 अंकों का पिन अंकित होता है। दो डिजिट अल्फाबेट के होते हैं। इसके साथ ही नीले रंग में अशोक चक्र का होलोग्राम भी होता है।

सवाल 04

नीलमणि : मेरी व्हीकल ज्याद पुरानी नहीं है मुझे कंफ्यूजन है हाई सिक्योरिटी है या नहीं?

रिपोर्टर : नंबर प्लेट में कोई भी लोकल व्यक्ति कॉपी नहीं कर सकता है। उसमें दस नंबर का डिजिट लिखा होता है। जिसको लिखने का राइट सिर्फ परमिशन वाले डीलर को ही होता है।

सवाल 05

अभिनव : हाई सिक्योरिटी के लिए क्या तीस नवंबर के बाद अप्लाई कर सकते हैं क्या?

रिपोर्टर : हां, कर सकते हैं। मगर तीस नवंबर के बाद अगर कोई व्हीकल्स संबंधित वर्क होगा तो आरटीओ नहीं करेगा बाकि अप्लाई हो सकता है।

वेबसाइट पर कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम भी आ रही है। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। बीच-बीच में चेक करते रहें। इसके साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सिर्फ ऑथराइज्ड डीलर को ही है। कॉपी करने वाले अन्य पर कार्रवाई भी हो सकती है।

-डॉ। सियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन