सिविल लाइंस स्थित नेता जी की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने किया माल्र्यापण, लगाये नारे

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गई। इस दौरान लोगों ने नेता जी को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुभाष चौराहे पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लोगों की होड़ लगी रही। वहीं इस दौरान विभिन्न दलों के नेताओं व सामाजिक संगठनों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ जय हिंद, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे नारे लगाये।

गोष्ठी में नेता जी को किया याद

पार्षदों पूर्व पार्षदों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कर्नलगंज में गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान नेता जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया और शहीद सुभाष चन्द्र बोस जी अमर रहें का नारा लगाया गया। गोष्ठी में डॉ। शान्ति चौधरी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए आज की युवा पीढ़ी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी से प्रेरणा लेकर देश हित में जुटने के लिए आह्वाहन किया। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप शिवसेवक सिंह, वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल, अशोक सिंह, कमलेश सिंह रंजन कुमार, चंद्र प्रकाश गंगा, सुशील कुमार, राघवेन्द सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ। शान्ति चौधरी ने तथा संचालन शिवसेवक सिंह ने किया।

प्रथम प्रधानमंत्री पद से किया जाय अलंकृत

हिन्दुस्तान युवा उत्थान समिति ने भी नेता जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस दौरान कवि शैलेश मधुर ने कह कि आज हमें जो आजादी मिली है वह सुभाष चंद की अहम भूमिका है जिसे नकारा नहीं जा सकता ऐसे व्यक्ति को प्रथम प्रधानमंत्री के पद से राष्ट्र उन्हें अलंकृत कर सच्ची श्रद्धांजलि दे। इस अवसर पर रजनी कान्त श्रीवास्तव, विपुल कुमार श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, शैलेश मधुर, कवि अनुराग कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों उपस्थित रहे। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गई। इस दौरान हियुवा जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, संयोजक अर्जुन कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं रोशन बाग पार्क में वरिष्ठ समाजसेवी व मदर टेरेसा फाउंडेशन प्रयागराज के महानगर महासचिव मुहम्मद गुफरान खान कि देख रेख में जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में मोहम्मद इमरान,मोहम्मद शिबु, मोहम्मद तौकिर,

गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नेता जी के सम्मान में निकाला मार्च

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में सामाजिक एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैंक रोड से मार्च निकाला। इस दौरान परिषद अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, स्मृति कार्तिकेय, विनीत पटेल, मुकेश तिवारी,सचिन सिंह, आशीष तिवारी, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं सद्भावना संस्था की ओर से भी जयंती पर नेता जी को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी सिंह ने किया।

सेना आयुद्ध भण्डार में मनायी जयंति

सेना आयुद्ध भण्डार किला इलाहाबाद में प्रतिरक्षा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती किले की ऐतिहासिक बारादरी से मनाया गया। इस दौरान संयुक्त मंत्री राम नारायण, महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा, रमा शंकर आदि ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति ने भी नेता जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता एके सिंह व संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर मुख्य लेखा परीक्षक राम चंद्र यादव ने किया।

काव्य पराक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था हंस वाहिनी के तत्वाधान में बुध विहार कॉलोनी राजरूपपुर प्रयागराज में काव्य पराक्रम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट अतुल द्विवेदी, भारतेंदु नाट्य एकेडमी ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस जी के आदर्शो की राष्ट्र को अत्यंत आवश्यकता है। योगेश झमाझम ने ओज की रचना से श्रोताओं का दिल जीत लिया। तदुपरांत संचालन कर रहे प्रख्यात गीतकार शैलेंद्र मधुर संस्था महासचिव ने अपने गीतों और मुक्त को से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर डाला। संस्था के अध्यक्ष प्रख्यात गायक विष्णु राजा वाणी वंदना एवं राष्ट्र वंदना कर काव्य उत्सव का शुभारंभ किया। प्रख्यात कवयित्री डॉक्टर आभा श्रीवास्तव की कविताएं समय की ये जरूरत है उबलता छंद बन जाओ, समय के गीत तुम ही हो ,समय का द्बन्द बन जाओ, उठो जागो जवानों तुम, नेता जी सुभाष चंद्र, बन जाओ ने लोगों का दिल जीत लिया। युवा कवि अमित जौनपुरी ने अपनी रचनाओं से आह्लादित किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राम कैलाश पाल प्रयागी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विवेक स्वरूप वर्मा ने किया।