प्रयागराज (ब्‍यूरो)। मंगलवार रात फाफामऊ इलाके के गोहरी मोहनगंज फुलवरिया गांव में कातिलों ने एक पूरे परिवार की हत्या कर दी थी। मामला गुरुवार को सामने आया तो हड़कंप मच गया। मारे गए फूलचंद के भाई ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आकाश ङ्क्षसह, बबलू, अमित ङ्क्षसह, रवि, मनीष, अभय, राजा, कुलदीप, कान्हा ठाकुर, अशोक व रंचू के खिलाफ गैंग रेप व व मर्डर समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपितों में आकाश ङ्क्षसह, बबलू, अमित, रवि, ङ्क्षरचू गुरुवार शाम ही दबोच लिए गए थे। जबकि मनीष, अभय और राजा को रात में गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की तलाश और छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला है कि नामजद कुलदीप की तबीयत खराब है। इसलिए वह हॉस्पिटल में एडमिट है। आरोपित अशोक और कान्हा ठाकुर की लोकेशन मुंबई में मिली है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

अस्पताल में पूछा कब से है भर्ती
आरोपितों की की बाबत सारी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की एक टीम उस हॉस्पिटल पहुंची जहां पर आरोपित कुलदीप भर्ती है। बताते हैं कि यहां पुलिस डॉक्टरों से उसकी स्थिति में बारे में जानकारी जुटाई गई। यह भी पूजा गया कि वह कब और किस बीमारी के चलते एडमिट है। फिलहाल सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए गए आठों आरोपितों से की गई पूछताछ में कोई ठोस क्लू सामने नहीं आए हैं।

प्रकरण में नामजद कुल आठ आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। एक हॉस्पिटल में एडमिट है जबकि दो के बारे में मालूम चला है कि वह मुंबई है। मुबई के लिए टीम रवाना कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है। घटना के एक भी दोषी किसी भी हाल में बचने नहीं पाएंगे।
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी/एसएसपी