प्रयागराज ब्यूरो । लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने का दिन करीब आने के साथ ही कांग्रेस अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने में जुट गयी है। इसी क्रम गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा कोऑर्डिनेटरों ने आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। लोकसभ क्षेत्र प्रयागराज के कोऑर्डिनेटर विश्वविजय सिंह और फूलपुर लोकसभा के कोऑर्डिनेटर वसीम अंसारी ने विधानसभावार तैयारियां परखीं और नेताओं व कार्यकर्ताओं से बूथ लेबल प्रबंधन को दुरुस्त रखने को सर्वाधिक प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। कहा कि, चुनाव संगठन और कार्यकर्ताओं के कंधों पर होता है इसलिए हमें तैयार रहना होगा।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि भाजपा की अलोकतांत्रिक और जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ इस चुनाव को कांग्रेस युद्ध की तरह संचालित करेगी। बैठक में तस्लीमुद्दीन, मानस शुक्ला, दिवाकर भारतीय, परवेज अख्तर अंसारी, नयन कुशवाहा, जिया उबैद, परवेज सिद्दीकी, विनय पांडेय, विवेक पांडे, प्रवीण सिंह भोले, अनूप सिंह, सतीश केसरवानी, अनूप त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, अरशद अर्शी, इश्तियाक अहमद, सौरभ श्रीवास्तव, इरशाद उल्ला, शकील अहमद, सुशील मिश्र, श्याम जी शुक्ला आदि शामिल रहे।