प्रयागराज (ब्‍यूरो)। क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए एक बार फिर पेस्ट्रीज की मार्केट परवान चढ़ रही है। बाजार में दर्जनों वेरायटी की पेस्ट्रीज मौजूद हैं, जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। बेकरी संचालकों का कहना है कि इस सीजन में पेस्ट्रीज की मार्केट अपने टॉप पर होती है। लोग गिफ्ट आइटम्स में भी इसका यूज करते हैं। लोगों को अब हर तरह के फ्लेवर और टेस्ट की पेस्ट्री चाहिए होती है, वह भी रीजनेबल प्राइज में।
इटेलियन, यूरोपियन सहित फ्रांस का फ्लेवर भी मौजूद मार्केट में पेस्ट्रीज के इतने फ्लेवर हैं कि शायद बेकरी में जाने के बाद खरीदार भी कन्फ्यूज हो जाएं। इनमें फ्रेंच पेस्ट्रीज, यूरोपियन पेस्ट्रीज, इटेलियन पेस्ट्रीज सहित फ्रेश फ्रूट्स, पाइन एप्पल, फ्रेश क्रीम, रेडवेलवेट, ब्लैक फारेस्ट, चाकलेट ट्रूफल, क्रीम रसभरी, चीफ पेस्ट्री, मिडिल ईस्ट की बकलावा, फ्रेंच मेक्रून्स, नटी बटी, हेजल नेट, क्रीम चीज चाकलेट, ब्लू बैरी चीज, ओपरा, रसभरी जेली पेस्ट्री, काफी मोका सहित बहुत से फ्लेवर हैं जिनका स्वाद लोगों को खासा पसंद आता है। इसके अलावा बेकरी संचालक आर्डर पर भी पेस्ट्री तैयार करते हैं।

सबके बजट में आना मुमकिन
ऐसा नही है कि फ्लेवर डिफरेंट हैं तो प्राइज भी बहुत अधिक होगा। मार्केट में 35 रुपए से लेकर 160 रुपए तक की पेस्ट्री मौजूद है। जिसका जो बजट एलाउ करे वह ले जा सकता है। मार्केट में फ्लेवर तो दर्जनों हैं लेकिन कैटेगरी मुख्यत: चार हैं। इनमें फ्रेश इन, बटर क्रीम, मूज और चीज केक पेस्ट्रीज शामिल हैं। बेकरी संचालकों का कहना है कि बहुत से लोग एगलेस पेस्ट्री की डिमांड करते हैं। इसलिए प्रतिष्ठान में दोनों एग और एगलेस दोनों पेस्ट्रीज रखी जाती है।

कुछ सालो में बड़ा हो गया बाजार
कुछ साल पहले तक क्रिसमस और न्यू ईयर पर केक मार्केट बड़ी मानी जाती थी लेकिन समय के साथ तेजी से बदलाव हो रहा है। अब पेस्ट्रीज की मार्केट कई गुना तक ग्रो कर गई है। इस सीजन में इसकी सेल भी कई गुना तक बढ़ जाती है। काम्पिटिशन के दौर में चीज पेस्ट्री की चीज स्पेशल फ्रांस से मंगवाई जा रही है। मेक्रून्स पेस्ट्री को बादाम से तैयार किया जाता है। फ्रांस में इसके अपने शोरूम भी हैं। लेकिन अब यह प्रयागराज में भी डिमांड में है।

लोगों को क्रंच चाकलेट, रसभरी जेली पेस्ट्री, क्रीम चीज सहित कई वैरायटी पसंद आ रही हैं। इस सीजन में डबल ट्रूफल की भी जबरदस्त डिमांड है। लोगों के रीजनेबल प्राइज पर यह सभी वैरायटी मिल रही है।
हर कैटेगरी के ग्राहक के लिए वैरायटी अवेलेबल है।
इंदर मध्यान, ओनर, एल्गिन कैफे

क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारी चल रही है। हमारे पास तीस से अधिक वैरायटी मौजूद हैं। फ्रांस, मिडिल ईस्ट की स्पेशल पेस्ट्री भी हम बेच रहे हैं। इनको बादाम और स्पेशल चीज से तैयार करवाया जाता है।
मोहित रॉय, ओनर, द बेकिंग कंपनी बाई एलचिको

चार कैटेगरी की दर्जनों वैरायटी की पेस्ट्रीज हमारे पास हैं। महंगी पेस्ट्रीज का साइज भी बड़ा है। ब्लू बेरी, पाइन एप्पल, काफी मोका, हेजल नट, चीज केक पेस्ट्री की लोगों मं काफी डिमांड है। ग्राहकों को होम डिलीवरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विजय अठवानी, ओनर, पैराडाइज