प्रयागराज (ब्‍यूरो)। करेली एरिया के जीटीबी नगर में चोरों ने एक बंद मकान से लाखों का माल पार कर दिया। परिवार घर में ताला बंद कर वैष्णो देवी दर्शन पूजन करने के लिए गया था। चोर चैनल काटकर करीब पांच लाख रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। मामले में करेली थाने में केस दर्ज कराया गया है।

चैनल का की राड ही काट दिया
जीटीबी नगर में रहने वाले कुंवर देवेंद्र सिंह प्राइवेट काम करते हैं। वह परिवार के साथ 19 अप्रैल को वैष्णो देवी यात्रा के लिए गए थे। बम्हरौली में देवेंद्र सिंह का छोटा भाई रहता है। 22 अपैल को उनके पिता छोटे बेटे के घर से देवेंद्र के घर पहुंचे। वहां पर चैनल का की रॉड काटी गई थी। ताला बंद था। यह देख वह हैरान रह गए। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। आलमारी खुली पड़ी थी। 24 को देवेंद्र सिंह परिवार के साथ लौटे। इस पर उन्होंने करेली थाने में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक पांच लाख के गहने और 22 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।