प्रयागराज ब्यूरो । ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष का विधि विधान से पूजन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने जल ग्रहण किया। शहर में वट वृक्षों के पास पूजन अर्चन के लिए व्रती महिलाओं की खासी भीड़ रही। इसके पूर्व तमाम व्रती महिलाओं ने गंगा और संगम स्नान भी किया। इसके बाद दान पुण्य किया।

ज्येष्ठ अमावस्या को होता है व्रत
वट सावित्री व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को होता है। यह व्रत गुरुवार को था। महिलाओं ने सुबह स्नान के साथ व्रत शुरू किया। इसके बाद रोट बनाया। दोपहर में बारह बजे वट वृक्ष का पूजन किया। व्रती महिलाओं ने श्रृंगार का सामान, फल, हाथ का पंखा, हल्दी, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, मिष्ठान से वट वृक्ष का पूजन किया। इसके बाद 108 बार कच्चा सूत वट वृक्ष में लपेटा।

वट वृक्षों पर उमड़ी भीड़
शहर में मिंटो पार्क, आजाद पार्क, भरद्वाज पार्क, तेलियरगंज, सलोरी, ओमगायत्री नगर, सिविल लाइंस, अल्लापुर, दारागंज, गोविंदपुर, फाफामऊ, शांतिपुरम, रसूलाबाद, कीडगंज, मु_ीगंज, धूमनगंज में स्थित वट वृक्षों की पूजा के लिए सुबह दस बजे से ही महिलाओं का झुंड पहुंचने लगा।
लिया पति का अशाीर्वाद
महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन करने के बाद वट देवता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद घर लौटकर पति का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। दोपहर में महिलाओं ने वट वृक्ष में चढ़ाए गए रोट का प्रसाद ग्रहण किया।