pratapgarh@inext.co.in

PRATAPGARH कुंडा से घर जाते समय कुंडा जेठवारा मार्ग पर नेवली का पुरवा गांव के पास गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेखपान से मिलने गया था कुंडा

बताया गया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव निवासी संजय यादव (25) पुत्र शीतला प्रसाद यादव गुरुवार की शाम क्षेत्रीय लेखपाल से मिलने बोलेरो लेकर कुंडा आया हुआ था। वह अपने साथ महेशगंज बाजार निवासी जियालाल (32) पुत्र स्व.राम प्रसाद को भी लेकर आया हुआ था। दोनों देर रात बोलेरो से घर लौट रहे थे। जैसे ही बुलेरो कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कुंडा जेठवारा मार्ग पर नेवली का पुरवा गांव के पास पहुंची कि वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।

हादसा देख दौड़ पड़े लोग

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। डाक्टरों ने जांच के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि जियालाल को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर शव को लेकर घर चले गए।