PRAYAGRAJ: शहर के कटरा स्थित क्लाइमेक्स एकेडमी में गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। गोली छात्रों को पढ़ा रहे इंजीनियर मारूफ खान के करीब से होते हुए दीवार में जा लगी। सूचना डायल 100 पर दी गई। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।

हर एक छात्र की तलाशी

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा स्थित क्लाइमेक्स एकेडमी में गुरुवार की शाम करीब छह बजे क्लास चल रही थी। इं। मारूफखान पढ़ा रहे थे। इस बीच पीछे से किसी ने गोली चला दी। गोली मारूफखान के पास से होते हुए पीछे दीवार में जा लगी। गोली की आवाज से एकेडमी में अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने हर छात्र व उनके बैग की तलाशी ली। किसी के पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। सीओ चतुर्थ आलोक मिश्र ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।