- चुनाव लड़ने की तैयारी करने पर पीटने का आरोप

- आबिद प्रधान के रिश्तेदार पर एफआईआर

ALLAHABAD: ग्राम प्रधान इलेक्शन का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद गुंडई भी शुरू हो गई है। मरियाडीह में प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मो। साद के साथ शनिवार को मारपीट की गई व दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। मारपीट में साद जख्मी हो गया है व उसने दो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। जिस पर फायरिंग व मारपीट का आरोप लगा है, वह निवर्तमान प्रधान आबिद का रिश्तेदार है।

खेत में घेरा था

मो। साद व सैफ मरियाडीह गांव के भरेठा मजरे के रहने वाले हैं। आरोप है कि शुक्रवार को वह दोनों अपने खेत पर जा रहे थे तो मरियाडीह के बचऊ के बेटे जावेद व जैद ने रास्ता रोक लिया। चुनाव लड़ने को लेकर साद को धमकाया जाने लगा। उसे धमकी दी गई कि अगर उसने चुनाव लड़ा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। आरोप है कि साद ने जब धमकी को नजरअंदाज कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में उसका सिर फट गया। साद ने मारपीट करने का विरोध किया तो हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद साद व सैफ ने भागकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। घटना सुबह छह बजे के आसपास की है और पुलिस 7.30 बजे मौके पर पहुंची। साद को हॉस्पिटल भेजा गया। उसके सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी जावेद के कुछ रिश्तेदारों को उठा ले आई लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया। साद की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी आरोपियों की अरेस्टिंग नहीं हो सकी है।