500 वर्षो तथा पांच पीढि़यों के संघर्ष में लाखों राम भक्तों ने कार सेवा में भाग लेते हुए तमाम यातनाएं सहते बलिदान दिया है। राम मंदिर हिंदू समाज की एकता एकजुटता का प्रतिफल का प्रतीक है। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। वह शनिवार को अलोपीबाग स्थित जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंदजी महाराज के आश्रम में आयोजित श्रीराम मंदिर समर्पण निधि समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर, राम का मंदिर ही नही राष्ट्र का मंदिर है। यह राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को स्वामी वासुदेवानंद महाराज और विहिप संरक्षक स्वर्गीय अशोक सिंहल की रणनीति का परिणाम बताया है। उन्होंने दोनों को आंदोलन का नायक और सिपाही बताया है। उन्होंने कहा कि हर हिंदू को समर्पण निधि अवश्य मंदिर निर्माण हेतु देनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी अपने पूर्वजों पर गौरव कर स्वयं को गौरवांवित महसूस करे।

अवश्य करिए दान

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के लिए 3 फरवरी 2020 को 1 रुपए कि समर्पण निधि अíपत की है जिस नोट का नंबर भी एक है। उसमें आप सभी की श्रद्धा और विश्वास का भी अर्पण है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक रुपया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षित रखा गया है। कहा की 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 27 फरवरी तक चलने वाले समर्पण अभियान में अपनी श्रद्धा और विश्वास का दान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 39 महीनों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि श्री ज्योतिष पीठ संस्कृत महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने 1 महीने का वेतन प्रभु श्री राम के जन्म भूमि पर निर्माणाधीन मंदिर हेतु समíपत किया है।

किसने किया कितना समर्पण

पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार द्वारा प्राप्त होने वाले 30 महीने का वेतन 11 लाख की स्वयं समर्पण निधि तथा पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा अभी प्रतीकात्मक एक करोड़ एक लाख की चेक पूज्य स्वामी वासुदेवानंद जी एवं चंपत राय को समíपत किया है। शनिवार को समर्पण हिंदी कार्यक्रम में 3 करोड़ से अधिक की धनराशि का समर्पण हुआ। समर्पण करने वाले प्रमुख रूप से विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई 5 लाख, विधायक विक्रमाजीत मौर्य 5 लाख , पूर्व विधायक दीपक पटेल 5 लाख ,सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने विधायक संजय गुप्ता जी के आवास पर कुछ दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम में 5 लाख की समर्पण निधि प्रांत प्रचारक रमेश जी को अíपत की उसी कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता ने भी 5 लाख की राशि अपनी पुत्री रिद्धि सिद्धि से अíपत करवाई थी। महंत नरेंद्र गिरि ने 2 लाख 51 हजार की राशि समर्पित की। भाजपा संगठन द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर सिविल लाइंस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया । कार्यक्रम में सांसद केसरी देवी पटेल विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य विधायक हर्षवर्धन बाजपेई विधायक संजय गुप्ता पूर्व विधायक दीपक पटेल पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता निर्मला पासवान कमलेश कुमार महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, डॉ। एलएस ओझा आदि उपस्थित रहे।