प्रयागराज (ब्‍यूरो)। शिकायतकर्ता अंबिका पटेल का आरोप देवर सुरेंद्र और वह एक ही मकान में अलग-अलग रहती है। सुरेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद है। आठ जून को सुरेंद्र घर पर नहीं था, उसी समय उसकी पत्नी मायके वालों को लेकर आई। उसके साथ कर्नलगंज में तैनात तत्कालीन दरोगा संजय ङ्क्षसह भी थे। दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ कर कमरे में घुसे और लूट व तोडफ़ोड़ किए। जब उसने विरोध किया तो अपशब्द का प्रयोग करते हुए फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई। थाने व अफसरों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। हर जगह से निराश महिला अदालत से इंसाफ की मांग की। इस पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया। इस तरह अदालत के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने दारोगा संजय ङ्क्षसह, सुरेंद्र की पत्नी अनीशा, रामसेवक कटियार व अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।