आरएसएस के हनुमान नगर सिविल लाइंस संपर्क प्रमुख शिवशंकर सिंह ने सिविल लाइंस व्यापार मंडल व इलाहाबाद कम्प्यूटर्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि के लिए पांच लाख रुपए की निधि शनिवार को समर्पित कराई। स्टेक ग्रुप के कार्यालय में विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख राकेश सेंगर और विहिप प्रांत कोषाध्यक्ष रवींद्र गोयल और भाग दक्षिण जिला कार्यवाह वीरकृष्ण, जिला निधि प्रमुख अजीत जायसवाल के समक्ष सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा के नेतृत्व में निधि समर्पित की गई। स्टेक ग्रुप संस्थापक शिवशंकर सिंह ने बताया कि लोगों को जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हो रही है वह आगे आकर अपनी ओर से निधि समर्पित कर रहे हैं। यह धनराशि तमाम संस्थाओं के छोटे-छोटे कांट्रीब्यूशन से जुटायी गयी है।

सौंपी समर्पण निधि

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने आवास पर शनिवार को नगर निगम तथा जलकल के अधिकारियों एवं निगम के कर्मचारियों तथा नगर के सभी वर्ग के व्यापारियों, सब्जी एवं फल विक्रेता द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिये प्राप्त समर्पण राशि 27 लाख 59 हजार 669 रुपये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के सह कार्यवाह डा। राज बिहारी, विभाग प्रचारक कृष्णचंद, सह विभाग सेवा प्रमुख घनश्याम, प्रयाग दक्षिण के भाग कार्यवाह वीर कृष्ण, राम मंदिर समर्पण राशि के अभियान प्रमुख सतेन्द्र, विभाग सेवा प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव को प्राप्त कराया।