प्रयागराज (ब्‍यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह दिन सेना के सशस्त्र जवानों के कल्याण की कल्पना के उद्देश्य से मनाया जाता है। देश की सुरक्षा में सैनिकों के योगदान की उन्होंने सराहना की। उनके कल्याण व हौसला आफजाई के लिए देश के हर नागरिक को आगे आने चाहिए। सेना के फौजियों की तरह पुलिस के जवानों को भी अपने कर्तव्य व निष्ठा का पालन जी जान लगाकर पालन करना चाहिए। देश और देश के लोगों की सुरक्षा में जान भी देना पड़े तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। क्योंकि देश और देश की सुरक्षा से बढ़ का दूसरा कोई काम हो ही नहीं सकता। पुलिस से जुड़े दूसरे विभागों में भी झंडा दिवस का आयोजन हुआ। लोगों को पुलिस झंडा वितरित करके इसका महत्व बताया गया।