-चार महीने पहले जेल छूटकर आया था बाहर

-करेली में हुई इदरीश वकील की हत्या के आरोप में बंद था युवक

<-चार महीने पहले जेल छूटकर आया था बाहर

-करेली में हुई इदरीश वकील की हत्या के आरोप में बंद था युवक

PRAYAGRAJPRAYAGRAJ: कसारी-मसारी मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम मोटर साइकिल सवार बदमाश चार महीने चार जेल से छूटे एक अपराधी को गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कंधे पर गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि खतरे से बाहर है। गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में एसएसपी के निर्देशन में टीम लगा दी गई है। इसके वर्कआउट के लिए एसओजी प्रभारी की टीम को भी लगाया गया।

धूमनगंज के कसारी-मसारी निवासी कामरान (ख्ख्) पुत्र कामिल करेली के रहने वाले वकील इदरीश हत्या मामले में जेल गया था। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था। मंगलवार की देर शाम वह अपने घर के पीछे एक पार्क में किसी काम से गया था। इसी बीच मोटर साइकिल सवार तीन बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। गोली उसके कंधे पर जा धंसी। उसकी चीख पुकार व गोलियों की आवाज सुनकर उसके परिवार व आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजरूपपुर चौकी इंचार्ज द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर बदमाशों की तालाश में जुटी गई है। पुलिस का मानना है कि हमले की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। अब तक तहरीर नहीं दी गई।

पुलिस हर मामले में कर रही लापरवाही

-धूमनगंज एरिया में बीते कुछ दिन पहले कसारी-मसारी एरिया में अपराधियों के बीच गोली चली थी।

-जिसमें मोटर साइकिल से गुजर रहे एक प्राइवेट अस्पताल लैब टेक्नीशियन अनूप त्रिपाठी के पैर में गाली लग गई थी।

-गोली चलाने वाले गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों का नाम प्रकाश में आया था।

-इसमें नवी,, अकरम और इकराम और अन्य शामिल थे। यहां तक की इनमें से अकरम और इकराम की धूमनगंज थाने में हिस्ट्री तक खोली गई थी।

-इसके बाद भी धूमनगंज पुलिस इनपर शिकंजा कस नहीं पा रही है।