प्रयागराज (ब्यूरो)खानपान की चीजों में मिलावट और सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर जिला प्रशासन ने 10 खाद्य कारोबारियों पर 1.38 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनको दंड की रकम जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान वह जुर्माना नही भरते हैं तो आरसी काटकर जेल भेज दिया जाएगा।

इसलिए लगाया गया जुर्माना

जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया है, उन पर सबसे ज्यादा सब स्टैंडर्ड चीजें बेचने का आरोप लगा है। इन्होंने ग्राहक से पैसे पूरे लिए और सामान का स्टैँडर्ड कम कर दिया। इनमें नमकीन, मिश्रित दूध, मखाना, खोया, दही, बिस्किट और पापड़ शमिल है। इनके खिलाफ एडीएम सिटी के कोर्ट में वाद दाख्,िाल किया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त द्वितीय ममता चौधरी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करन पर भी जुर्माना लगाया गया है। जमा नही करने पर सभी के खिलाफ आरसी काटी जाएगी।

किस पर लगा कितना जुर्माना

नाम जुर्माना

राज कुमार गुप्ता 14000

संजय कुमार यादव 15000

सुमेर सिंह 15000

गोपाल कृष्ण केसरवानी 15000

गुलाब सिंह कुशवाहा 16000

कैलाशनाथ जायसवाल 10000

सिकंदर अली 15000

विनीत कुमार केसरवानी 13000

अनिरुद्ध प्रसार केसरवानी 12000

राजेश्वर प्रसाद 13000