सांता श्रृंगी ऋषि आश्रम और निषादराज मंदिर में टेका मत्था

गंगा आरती उतारने कि बाद किया दर्शन पूजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दूसरे दिन की शुरुआत सिटी के भ्रमण से हुई। शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस से राज्यपाल का काफिला श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचा। जहां पर उन्होंने सबसे पहले सांता श्रृंगी ऋषि आश्रम में विधि विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद गंगा आरती की। अतुल जी महाराज ने मां गंगा का पूजन एवं आरती विधि विधान के साथ कराया। इसके बाद राज्यपाल ने निषादराज मंदिर पहुंचकर मत्था टेका।

ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

प्रयागराज अपने दो दिन के प्रवास पर आयी राज्यपाल ने शुक्रवार को भगवान श्रीराम के शयन आश्रम व अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। साथ ही उनके इतिहास और महात्मय के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही श्रृंगवेरपुरधाम का सचित्र परिदृश्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद केशरी देवी पटेल के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूरे भ्रमण के दौरान डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी, सीडीओ शिपू गिरी सहित अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, बाल कृष्ण पाण्डेय, जेएन यादव तथा रामायण मेला आयोजन समिति के सदस्यगण एवं साधु-महात्मा उपस्थित रहे। संचालन उमेश चन्द्र द्विवेदी ने किया।