मतगणना पूरी, कार्यकारिणी सदस्यों का भी रिजल्ट घोषित, सिर्फ शपथ ग्रहण बाकी

prayagraj@inext.co.in

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में गवìनग काउंसिल के 15 पदों पर मतगणना का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। सभी का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसी के साथ एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया की लगभग पूरी हो गई है। अब औपचारिक घोषणा और पदभार ग्रहण करना शेष रह गया है।

रामानुज तिवारी को सबसे अधिक मत

कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना पूरी होने के बाद रामानुज तिवारी 2055 वोट पाकर पहले स्थान के लिए निर्वाचित हैं। प्रतिभा सिंह 1932 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मतगणना का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी वशिष्ठ तिवारी की देखरेख में कराया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2020-21 का चुनाव फरवरी में हुआ था। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पांच पदों और संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला तथा कोषाध्यक्ष के पदों की मतगणना मार्च में लाकडाउन से पहले ही पूरी कर ली गई थी।

गिनती विवाद से हुई देर

कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना का कार्य सबसे अंत में शुरू हुआ। मतगणना शुरु होते ही वोटों की गिनती को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिस पर एल्डर कमेटी ने वोटों की गिनती रद कराकर नए सिरे से मतगणना प्रारंभ कराई। मगर इसके पूरा होने से पहले ही होली की छुट्टी और फिर लाकडाउन हो गया जिसकी वजह से मतगणना का कार्य रोकना पड़ा। आठ जून से अनलाक लागू होने के बाद से एल्डर कमेटी मतगणना का कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत थी। लाकडाउन के दौरान महानिबंधक ने मतगणना की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। एल्डर कमेटी को 24 जून से मतगणना कराने की अनुमति मिली वह भी सिर्फ सात लोगों की मौजूदगी में। पांच दिनों मतगणना पूरी हुई।

---------

कार्यकारिणी के चुनाव में सफल उम्मीदवार

उम्मीदवार प्राप्त मत

1. रामानुज तिवारी 2055

2. प्रतिभा सिंह 1932

3. आलोक कुमार मिश्र 1859

4. रामेश्वर दत्त पांडेय 1840

5. आशुतोष कुमार त्रिपाठी 1793

6. रोहित शुक्ला 1748

7. मनोज कुमार पांडेय 1733

8. अंजनी कुमार त्रिपाठी 1727

9. चंद्रकांत त्रिपाठी 1600

10. गणेशमणि त्रिपाठी 1546

11. आमोद त्रिपाठी 1534

12. हया रिजवी 1427

13. इंद्रकुमार चौबे 1421

14. विनय कुमार तिवारी 1399

15. बीरेंद्र कुमार मिश्र 1368

------------

कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी

अध्यक्ष- अमरेंद्रनाथ सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष - जमील अहमद आजमी

महासचिव- प्रभाशंकर मिश्र

उपाध्यक्ष- अजय कुमार मिश्र (अजय जयहिंद), अनिल कुमार पाठक, रजनीकांत राय, कृष्णकुमार मिश्र (केके मिश्र), अंजू श्रीवास्तव

संयुक्त सचिव प्रशासन - अभिषेक शुक्ल

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी - दिलीप कुमार पांडेय

संयुक्त सचिव प्रेस - राजेंद्र कुमार सिंह

संयुक्त सचिव महिला - मंजू कुमारी

कोषाध्यक्ष - दुर्गेश चंद्र तिवारी