प्रयागराज (ब्‍यूरो)। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की डेट घोषित कर दी गई है। हाईकोर्ट बार का चुनाव तीन अप्रैल को होगा। चुनाव प्रक्रिया बीस फरवरी से शुरू होगी। हाईकोर्ट बार के चुनाव की प्रकिया 42 दिन तक चलेगी।

20 फरवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 21 से 23 फरवरी के बीच वोटर लिस्ट पर आब्जेक्शन किया जा सकेगा। 28 फरवरी को फाइनल वोट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। पांच से दस मार्च के बीच नामिनेशन फार्म मिलेगा। 11 से 14 मार्च के बीच नामिनेशन फार्म जमा किए जाएंगे। 15 मार्च को नामिनेशन फार्म की वापसी होगी। 16 और 17 मार्च को नामिनेशन फार्म की जांच होगी। 18 मार्च को कंडिडेट पर आब्जेक्शन किया जा सकेगा। 21 मार्च को कंडिडेट की फाइनल लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। तीन अप्रैल को चुनाव के लिए मतदान होगा। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस अमरेंदु सिंह ने दी है।