प्रयागराज (बयूरो)। गोल्डन पब्लिक स्कूल कीडगंज व सेंट्रल पब्लिक स्कूल सरायइनायत में बुधवार को 'एक्सो एण्ड नरिश प्रजेंट्स दैनिक जागरण आईनेक्स्ट हेल्थ मीटरÓ का आयोजन हुआ। स्कूलों के बच्चों का डॉक्टरों के द्वारा हेल्थ चेकअप किया गया। बेसिक हाइजीन, डेंटल, बेसिक आई और बेसिक ग्रोथ एनालिसिस की जांच भी की गई। चेकअप बाद सभी बच्चों को रिपोर्ट से अवगत कराया गया। साथ डॉक्टर्स उन्हें स्वस्थ रहने के तरीकों की भी जानकारी दी। आंख से लेकर दांत और पूरे शरीर को सुरक्षित व स्वस्थ रखने की जानकारी भी दी गई। इतना ही नहीं बच्चों की लंबाई की नाप की गई। रिपोर्ट कार्ड उन्हें देकर अपने अभिभावकों को दिखाने को कहा गया। हेल्दी टिफिन रेसिपी के लिए तीन-तीन बच्चों की मां की बेस्ट रेसेपी का सेलेक्शन स्कूल की टीम की तरफ से किया गया। इन सभी को गिफ्ट हैंपर वितरित किये गये। स्कूलों में पहुंची डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों को स्वस्थ रहने के जरूरी उपाय बताए। डॉक्टरों की टीम के द्वारा बच्चों को सुबह ब्रश करने का सही तरीका भी बताया गया।

यह हैं हमारे स्पांसर
एक्सो (द्ग3श)
नरिस
अनमोल बिस्किट
आरएल यम्मी
अरोग्यवरम क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल

इन डॉक्टरों ने की जांच
हेल्थमीटर में बच्चों के सेहत की जांच करने के लिए स्कूलों में पहुंची टीम में शहर के बेस्ट डॉक्टर्स शामिल रहे। इनमें डॉ। शाहू, डॉ। शम्भू शरण सिन्हा, डॉ। एस। एम। अब्बास, डॉ। एसके मोइत्रा, डॉ। शिवानी, डॉ। सुयसा वर्मा, डॉ। हर्षिता जैन, डॉ। शरन, डॉ। ललित सिंह, डॉ। अमरेश सिंह शामिल रहे।

डॉक्टर्स के साथ रहे जेआर
स्कूलों में छात्र व छात्राओं के हेल्थ की जांच के लिए पहुंचे डॉक्टरों का सपोर्ट करने के लिए भी जूनियर्स डॉक्टरों का स्टॉफ भी मौजूद रहा। इसमें गीतांजली पांडेय, रितिका जायसवाल, मिथलेश, नमन मिश्रा, रुद्र सिंह, श्रेया तिवारी, आनन्द जायसवाल, मंदीप सिंह शामिल रहे।

बच्चों के हेल्थ की जांच टाइम-टाइम पर कराना बहुत जरूरी है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट हेल्थ मीटर में डाक्टर्स के द्वारा बच्चों के सेहत की जांच की गई। जांच रिपोर्ट भी उन्हें दिया गया। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के इस कार्य सराहनीय है। छोटे-छोटे बच्चों को स्वस्थ रहने की जो जानकारियां दी गईं वह उनके लिए अनुकरणीय हैं।
निशा प्रिंसिपल गोल्डल पब्लिक स्कूल कीडगंज

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे बढ़कर कार्य करता है। स्कूलों में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए चलाया हेल्थ मीटर इवेंट भी एक शानदार पहल है। स्कूल में डॉक्टरों की टीम के द्वारा बच्चों को दी गई जांच रिपोर्ट व सलाह उन्हें स्वस्थ रहने में मददगार साबित होगी।
ऋचा त्रिपाठी प्रिंसिपल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सरायइनायत