प्रयागराज (ब्‍यूरो)। अगर आप दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की हाफ मैराथन में पार्टिसिपेट कर रहे हैं तो खुद की फिटनेस पर ध्यान दीजिए। 21 किमी दौडऩे के लिए आपको अपने बोन ज्वाइंट्स पर ध्यान देना होगा। क्योंकि हड्डियों के कमजोर होने पर हाफ मैराथन को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ नही करना है। रोजाना नियमित अभ्यास करना है और कैल्शियम सप्लीमेंट लेना होगा। ऐसा करने से आप आराम से इस मैराथन में बेहतर परफार्म कर सकते हैं।

किस तरह से मजबूत होंगी हड्डियां
दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से 17 मार्च को यूनिवर्सिटी ग्राउंड से हेल्थान हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रतिभाग करने जा रहे हैं। इसमें 21, 10 और 5 किमी की कैटेगरी में प्रतिभाग करने वालों को निरंतर अभ्यास की जरूरत है। डॉक्टर्स कहते हैं कि खासकर पैरों के ज्वाइंट्स पर दौड़ के दौरान अधिक प्रेशर होता है। इसलिए उनको मजबूत बनाना जरूरी है। इसके लिए कैल्शियम सप्लीमेंट लेने के साथ विटामिन डी थ्री, दूध, हरी सब्जी आदि का सेवन भी करना जरूरी है। ऐसा करने से बोन ज्वाइंट्स के बीच मौजूद कार्टिलेज मजबूत होता है और दौड़ते समय वह शॉक को बेहतर तरीके से आब्जर्व करता है।

अपनी हड्डियों की मजबूती के लिए रोजाना अभ्यास और पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी है। वरना इनमें वीकनेस आ सकती है। वैसे भी लंबी दौड़ को पूरा करने के लिए स्टेमिना के साथ फिटनेस की आवश्यकता होती है जिसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है।
डॉ। एआर पाल, आर्थोपेडिक सर्जन
कार्यालय से लीजिए फार्म

अगर आप इस महा आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो बिना देरी किए 7 पीडी टंडन रोड सिविल लाइंस स्थित दैनिक जागरण आई नेक्स्ट कार्यालय में आकर अपना फार्म भर सकते हैं। कार्यालय में प्रत्येक कैटेगरी का फार्म उपलब्ध है। हेल्थान हाफ मैराथन एक टाइम रन है। जिसमें दौडऩे वालों को हमारी ओर से रजिस्ट्रेशन के बाद एक बिब प्रदान की जाएगी। इस बिब के जरिए उन्हें मैराथन कम्प्लीट करने पर एक्जेक्ट टाइमिंग बताई जाएगी। अगर उनकी टाइमिंग सबसे कम है तो वह इस दौड़ के विनर होंगे। यह बिब हम प्रत्येक फार्म भरने वाले को उपलब्ध करा रहे हैं। इस बिब पर फार्म का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा रहेगा। हमारी ओर से 15 और 16 मार्च को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक दैनिक जागरण कार्यालय में बिब का वितरण किया जाएगा। जिन लोगों ने हेल्थान में रजिस्ट्रेशन कराया है वह अपनी बिब प्राप्त कर सकते हैं।

हर दौड़ के बीच होगा समय अंतराल
17 मार्च की मार्निंग छह बजे से यूनिवर्सिटी मैदान के गेट नंबर पांच से हाफ मैराथन का शुभारंभ होगा। कमिश्नर विजय विश्वास पंत इस हाफ मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। सुबह छह बजे 21 किमी की हाफ मैराथन को हरी झंडी दी जानी है। इसके बाद 6.10 बजे 10 किमी की दौड़ को रवाना किया जाएगा। इसके बाद 6.20 बजे 5 किमी और 6.45 बजे 2 किमी वाली दौड़ को रवाना किया जाएगा। टाइमिंग में अंतर इसलिए रखा गया है कि कोई भी कैटेगरी के धावक दूसरी कैटेगरी से मैच न हो पाएं।

चार कैटैगरी में प्रतिभाग का मौका
अभी तक यूपी के पांच शहरों कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा और लखनऊ में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा हेल्थान का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया है। हेल्थान में दौड़ का आयोजन चार अलग अलग कैटेगरी में किया जाएगा। यह कैटेगरी 21 किमी, 10 किमी, 5 और 2 किमी है। पार्टिसिपेंट्स रजिस्ट्रेशन उनकी कैटेगरी में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का एक निर्धारित शुल्क भी रखा गया है। इसलिए फार्म भरते समय अपनी कैटेगरी का चुनाव जरूर कर लें। रजिस्ट्रेशन फार्म 7 पीडी टंडन मार्ग दैनिक जागरण आई नेक्स्ट कार्यालय पर उपलब्ध है।

जीतने पर मिलेगा प्राइज
अब आपको तय करना है कि आप किस कैटेगरी में दौड़ लगाएंगे। यह आपकी स्टेमिना पर निर्भर करेगा। बता दें कि इस हाफ मैराथन को जीतने वालों को दो लाख रुपए तक का प्राइज भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार रखी गई है। जल्द ही पार्टिसिपेंट्स को इवेंट में अपना पंजीकरण कराने का मौका मिलेगा। इस लिए देरी मत करिए। हेल्थान का हिस्सा बनकर शहर को फन और फिटनेस का मैसेज दीजिए। 17 मार्च को इस इवेंट का आयोजन किया जाना है।

ऑनलाइन रजिस्टे्रशन के लिए करिए विजिट- 222.द्बठ्ठद्ग3ह्लद्धद्गड्डद्यह्लद्धशठ्ठ.ष्शद्व
अधिक जानकारी के लिए करिए कॉल- 7311192685 (सुबह दस से शाम 6 बजे तक)

हमारे स्पांसर्स आज की डेट से लगाएं