प्रयागराज (ब्यूरो)।केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र का व्यापारी सम्मेलन नारायण वाटिका मु_ीगंज में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू व उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि 2014 के पहले उद्योग, व्यापार के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के लिए संघर्ष कर रहा भारत आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से न सिर्फ मजबूत हुआ है, बल्कि विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उद्योगों के साथ ही व्यापार को गति मिली है। व्यापारियों का उत्पीडऩ बंद हुआ है। यह सब कुछ मोदी सरकार की नीतियों की वजह से सम्भव हुआ है।

ट्रिपल इंजन से विकास की गति
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नगर निगमों व नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर शुभकामनाएं दी। नन्दी ने कहा कि
अब यूपी में माफियाओं की नहीं, बल्कि चले ला जब चाप के बाबा के बुलडोजर के चर्चे हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा नगर निगम के चुनाव में प्रचंड मेहनत के कारण प्रचंड सरकार बनी है। अब तो संकल्प 2024 की है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा नौ वर्षों में मोदी सरकार ने इतना कार्य किया की एक दिनों में शब्दों गिनाना मुमकिन नही है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मुरारी लाल अग्रवाल, पदुम जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, यमुनापार प्रभारी ओंकार नाथ केसरी, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी विजय गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद जायसवाल रहे। व्यापारी सम्मेलन का संचालन महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने करतें हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कृष्ण दास गुप्ता, कुंजबिहारी मिश्र ,देवेस सिंह, वरुण केसरवानी, रईश चंद्र शुक्ला, नीलम करवरिया, कुमार नारायण,पदुम जायसवाल, किरन जायसवाल,संतोष पनामा, रमेश अग्रहरी, राम जी अग्रहरी, सतीश केसरवानी, राम केसरवानी, प्रमोद मोदी, पुष्पराज सिंह दिलीप चतुर्वेदी, अजय अग्रहरि, एवं सैकड़ों व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।