इंदिरा मैराथन में प्रतिभागियों के लिए चयनित रूट पर लाए जाएंगे स्टाल

स्टाल के लिए दूरी व चयनित स्थलों की अफसरों ने तैयार की सूची

पानी व इनर्जी-रिच जूस एवं दूध के अलग-अलग लगाए जाएंगे स्टाल

ALLAHABAD: शहर में 19 नवंबर को होने वाली इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में शामिल धावकों के लिए फुल-प्रूफ इंतजाम किए जा रहे हैं। दौड़ते समय प्यास लगने पर पानी व इनर्जी-रिच जूस और दूध जैसे पेय पदार्थो का भी इंतजाम किया जाएगा। रेस में शामिल प्रतिभागियों को यह चीजें उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित रूटों पर जगह-जगह स्टाल लाए जाएंगे। इन्हीं स्टालों पर ये सारी चीजें रखवाई जाएंगी। स्टाल सड़क के किनारे इस तरह से बनाए जाएंगे कि धावक बगैर रुके इसे लेकर दौड़ते हुए पीते रहें। इन स्टालों के लिए एक निर्धारित दूरी पर स्थलों का चयन किया जा चुका है।

जलपान में मिलेंगे केवल पेय पदार्थ

इंदिरा मैराथन में शामिल धावक 42.़195 किलोमीटर की रेस बगैर रुके लगाते हैं। दौड़ कर इतनी लंबी दूरी तय करने में उन्हें प्यास तो लगती ही है, उनकी इनर्जी भी लास हो जाती है। जिससे वे थकावट महसूस करने लगते हैं। धावकों के सामने आने वाली इन तमाम समस्याओं का तोड़ डीएम संग बैठक कर खेल विभाग के अधिकारियों ने निकाल लिया है। सूत्रों की मानें तो रास्ते भर जगह-जगह जलपान व जल नाम से स्टाल लगाए जाएंगे। जलपान वाले स्टाल पर धावकों को जूस व दूध जैसे इनर्जी रिच पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि जल के स्टाल पर केवल ठंडे पानी की व्यवस्था होगी। इसके लिए रेस में शामिल प्रतिभागियों को रुकना नहीं पड़ेगा। वह दौड़ते हुए स्टाल से पानी या दूध अथवा जूस लेकर दौड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे। जलपान में चबाने वाली कोई चीज नहीं दी जाएगी। केवल पेय पदार्थ से ही धावकों को काम चलाना पड़ेगा।

बाक्स

मार्ग में जल व जलपान स्टाल की सूची

--------------------------------

बूथ का नाम शून्य से दूरी चयनित स्थल

-----------------------------------

जलपाल 5.00 किमी। अब्दुल हमीद गेट से 300 मी। आगे कैंट।

जल 7.50 किमी। पुलिस लाइन कॉलोनी गेट के सामने।

जलपान 10.00किमी। सर्किट हाउस चौराहे से 500 मी। आगे।

जल 12.50किमी। हिन्दू महिला विद्यालय गेट के पास सिविललाइन।

जलपाल 15.00किमी। बाबा रेस्टोरेंट के सामने बैहराना।

जल 17.50किमी। नयापुल के बाए हाइटेंशन पोल से 50 मी। आगे।

जलपान 20.00किमी। नयापुल के पोल नंबर167 बुनियाद जेपी सीमेंट के बाएं।

जल 22.50किमी। पुराने ब्रिज से 80 मी। पहले।

जलपान 25.00किमी। शूल टंकेश्वर महादेव बोर्ड के पास

वापसी मार्ग पर स्टाल की दूरी व स्थल

जल 27.50 किमी। संगम के कोने पर अरैल की तरफ।

जलपाल 30.00किमी। नए ब्रिज के नीचे 20मी। अगे डीपीएस मार्ग पर।

जल 32.50 किमी। आकाश हार्डवेयर की दुकान के पास।

जलपान 35.00 किमी। नैनी चौराहे से 80मी। पहले।

जल 37.50किमी। एडीसी डिग्री कॉलेज से 50 मी। पहले।

जलपान 40.00किमी। आवास सदस्य लोक सेवा आयोग गेट के पास।

जलपान 42.195किमी। समापन स्थल मदन मोहन मालवीय स्टेडियम।

वर्जन

चयनित स्थलों पर लाए जाने वाले स्टाल केवल प्रतिभागियों के लिए होंगे। इन स्टालों से इंदिरा मैराथन में शामिल धावक ही जलपान या पानी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसकी शुरुआत स्थल से निर्धारित दूरियों पर स्टाल लाए जाएंगे।

संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी