इनर व्हील नव्या की ओर से एनसीजेडसीसी में होगा मिसेज इलाहाबाद का आयोजन

ALLAHABAD: शहर में पहली बार मिसेज इलाहबाद का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां इनर व्हील क्लब ऑफ नव्या ने पूरी कर ली है। दस नवम्बर को होने वाले इस फैशन शो में शहर की महिलाएं शामिल हो रही है। क्लब द्वारा कार्यक्रम को कई चरणों में रखा गया है। कई राउंड से गुजरने के बाद अंतिम राउंड में महिलाएं स्टेज पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इस सिलसिले में शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में क्लब मेंबर्स द्वारा प्रेस कांफ्रेंस रखी गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में मीडिया कर्मियों को बताया गया।

कैंसर पेशेंट्स पर खर्च होगा फंड

इनर व्हील क्लब ऑफ नव्या की प्रेसीडेंट प्रतिभा कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि दस नवम्बर को मिसेज इलाहाबाद 2016 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को कई राउंड से गुजरने के बाद फाइनल में जगह दी जाएगी। इसमें बीस फाइनल पार्टिसिपेंट्स को सिलेक्ट करने के बाद उन्हें छह और सात नवम्बर को ग्राउंड फिनाले राउंड के दिन मेकअप और फोटो सेशन राउंड रखा गया है। वहीं क्लब मेंबर रागिनी चंदेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए क्लब को मिलने वाला फंड को कैंसर पेशेंट्स पर खर्च किया जाएगा। वहीं सेक्रेट्री स्वेता कपूर ने बताया कि छह नवम्बर को कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं के लिए ऑडिशन रखा गया है। इस मौके पर क्लब मेंबर रजना मिश्रा समेत कई महिलाएं मौजूद थी।