मनमोहन पार्क के पास से गुरुवार को दोपहर पैसे के लेन में किया गया था स्कूल प्रबंधक का अपहरण

PRAYAGRAJ: मनमोहन पार्क के पास से गुरुवार को रजनीकांत का अपहरण करने वाले कार सवार को पुलिस ने शुक्रवार को चालान करके जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अपहरणकर्ता का नाम श्याम नारायण पांडेय बताया गया। पुलिस के मुताबिक वह बेनीगंज करेली का रहने वाला है। कार सहित पुलिस ने रजनीकांत शुक्ला को भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल रहे एक अन्य शख्स की तलाश की जा रही है।

साथियों की तलाश में दबिश

कर्नलगंज एरिया में अपहरण की इस कहानी के पीछे रुपयों का विवाद सामने आया था। बताया गया था कि रजनीकांत शुक्ला निवासी औद्योगिक थाना क्षेत्र नौकरी के नाम पर रुपये लिया था। नौकरी न मिलने के बावजूद पैसे वह वापस नहीं कर रहा था। इन्हीं रुपयों को लेकर श्याम नारायण पांडेय काफी तैश में था। गुरुवार को जब वह मनमोहन पार्क के पास उसे देखा तो बगैर कुछ सोचे गुस्से में साथियों संग उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे लेकर करेली चला गया। बात संज्ञान में आते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। अपहरणकर्ता के बारे में मालूम चला कि वह करेली एरिया के हैं। करेजी में दबिश देकर श्याम नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया। कारण सहित अपहरण किए गए शख्स को भी बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ता के साथियों की तलाश में पुलिस देर रात तक जुटी रही।

अपहरण के पीछे रुपयों के लेनदेन का मामला था। अपहरण करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार व अपहृत शख्स को भी बरामद कर लिया गया है।

विनीत सिंह, इंस्पेक्टर कर्नलगंज