प्रयागराज ब्यूरो । मु_ीगंज के एक कारोबारी का चार लाख रुपये के गहने से भरे गत्ते के काटून ने पुलिस को हैरान करके रख दिया। कारोबारी काटून ई रिक्शा पर छूट गया। ई रिक्शा वाला उसे लेकर करेली पहुंच गया। रास्ते में उसने देखा भी नहीं। मु_ीगंज पुलिस ने शिकायत के बाद तलाश शुरू की। सीसीटीवी से पता चला कि ई रिक्शा चालक करेली में है। पुलिस ने उसे पकड़ कर काटून बरामद कर लिया।

मकान बदलने के चक्कर में छूटा काटून

अनिल कुमार केसरवानी गाजीगंज मंडी के रहने वाले हैं। रविवार को वह कीडगंज स्थित दूसरे मकान में सामान शिफ्ट कर रहे थे। परिवार वालों ने एक गत्ते के काटून में करीब चार लाख रुपये के गहने रख दिए। गाजी मंडी से ई रिक्शा से सामान लेकर अनिल कीडगंज स्थित मकान पहुंचे। वहां पर परिवार वालों ने सामान उतार लिया। मगर काटून ई रिक्शा पर छूट गया। काफी देर तक काटून नहीं मिला तो परिवार वालों के होश उड़ गए। कारोबारी अनिल केसरवानी ने फौरन इसकी शिकायत थाना प्रभारी सुनील बाजपेयी से की। थाना प्रभारी ने दारोगा उदयचंद तिवारी और सिपाही संजीव मोहन मिश्रा को लगाया। पुलिस टीम ने आईसीसीसी कंट्रोल रूम में जाकर देखा। वहां पता चला कि ई रिक्शा चालक की लोकेशन करेली में है। इस पर दारोगा उदय चंद तिवारी ने फौरन करेली पुलिस की मदद ली। वहां की पुलिस को ई रिक्शा चालक की लोकेशन बताई। पुलिस ने चालक को पकड़ा। चालक ने बताया कि वह खुद काफी देर से काटून देखकर परेशान है। पुलिस ने काटून ले लिया। मु_ीगंज पुलिस ने काटून कारोबारी को सौंप दिया।

गाजीगंज मंडी के कारोबारी अनिल केसरवानी का गहनों से भरा काटून ई रिक्शा में छूट गया था। शिकायत पर कंट्रोल रूम से ई रिक्शा चालक को ट्रेस किया गया। काटून मिल गया है। कारोबारी को उसे दे दिया गया है।

सुनील बाजपेयी, थाना प्रभारी मु_ीगंज