प्रयागराज (ब्‍यूरो)। काजीपुर स्थित गेस्ट हाउस में युवा मंच की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल और विशिष्ट अतिथि महानगर प्रयागराज भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजितेश जायसवाल ने कहा कि 2024 में केंद्र में मोदी के नेतृत्व में पुन: भाजपा की सरकार बनाने में जायसवाल समाज पूरा साथ देगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है.अजितेश ने लोकसभा चुनाव में कलवार समाज को भागीदारी देने की मांग भी मंच से की।

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुट जाने का आह्वान करते हुए प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रयागराज भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल का युवा मंच के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव आकाश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव जायसवाल, महानगर अभियान संजोयक रोहित जायसवाल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, अधिवक्ता जूही जायसवाल, अनिकेत जायसवाल, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप जायसवाल समेत युवा मंच के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।