शुक्रवार को महज 191 नए मरीज सामने आए, छह की मौत

शहर में तेजी से घट रहे कोरोना मरीजों की संख्या बेहतर संकेत माना जा रहा है। शुक्रवार को महज 191 नए मरीज सामने आए जबकि छह की मौत हो गई। वहीं 535 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इनमें से 51 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 484 मरीजों को होम आइसोलेशन से मुक्त किया गया है। इनमें से 9938 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया।

बढ़ गए खाली बेड

आशा हॉस्पिटल 36

श्री साईनाथ द्वारिका कोविड अस्पताल 12

कमला नेहरू अस्पताल 25

मां शारदा हॉस्पिटल 22

नारायणी अस्पताल 31

नारायण स्वरूप हॉस्पिटल 31

नाजरेथ हॉस्पिटल 33

ओझा हॉस्पिटल 8

फीनिक्स 23

कालिंदीपुरम अस्पताल 489

प्राची अस्पताल 19

रेलवे हॉस्पिटल 95

सजन अस्पताल 13

बेली हॉस्पिटल 13

एसआरएन अस्पताल 166

सात हजार ने लगवाई वैक्सीन

शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या- 7648

पहली डोज लगवाने वाले- 5384

दूसरी डोज लगवाने वाले- 2264

जिले में कुल उपलब्ध वैक्सीन- 23610 डोज

आ रही है कोवैक्सीन

शहर में शुाक्रवार को खत्म हो चुकी

कोवैक्सीन की डोज देर रात प्रयागराज पहुंच गई। देर रात लखनऊसे 18300 डोज भेजी गई हैं। जिसे लेने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुलिस सुरक्षा के साथ गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार को पुन: 48 हजार कोविशील्ड की डोज शहर आने वाली है। इस तरह से वैक्सीनेशन अभियान को रुकने नही दिया जाएगा। इस बीच शुक्रवार को संक्रमित होने वालों में एसआरएन के मेडिकल अधिकारी, सिचाई विभाग के इंजीनियर, गवर्नमेंट स्कूल होलागढ़ के टीचर शामिल रहे।

मरीजों की संख्या कम हो रही है। लोगों को अभी भी होशियार रहना होगा। क्योंकि वायरस गया नहीं है। लापरवाही बरतने पर लहर वापस लौट सकती है।

डॉ ऋषि सहाय, नोडल कोविड प्रयागराज