सिविल लाइंस के फायर ब्रिगेड चौराहे पर बीती रात बदमाशों ने मनोज को मारी थी गोली

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सिविल लाइंस एरिया के फायर ब्रिगेड चौराहे के पास शुक्रवार की रात अपोलो फार्मेसी से काम कर घर लौट रहे मनोज को गोली मारने वाले बदमाश फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।

गाजीपुर के बुढुानीपुर थाना क्षेत्र के भुरकुड़ा गांव का मनोज करेलाबाग में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को वह अपोलो फार्मेसी से काम कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान कुछ युवक एक महिला से विवाद कर रहे थे। मनोज बीचबचाव करने पहुंचा तो युवक उसे उठा ले गए और फायर ब्रिगेड चौराहे के पास गोली मार दी। सीओ अलोक मिश्रा का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को पकड़ा लिया जाएगा।