प्रयागराज ब्यूरो । तिरंगा यात्रा के दौरान नैनी में एक युवक की करंट से मौत हो गई। युवक डीजे पर बैठा थ। तिरंगा यात्रा निकल रही थी। युवक ने अपने हाथ में लोहे की पाइप लगे झंडे को उठा रखा था। रास्ते में लोहे की पाइप बिजली के तार से छू गई। जिससे अचानक करंट का झटका लगने से युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झंडा लहरा रहा था युवक

नैनी के मड़ौका गांव का रहने वाला आदर्श पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल तिरंगा यात्रा में शामिल होने गया था। वहां पर डीजे वाला उसका परिचित निकल गया। जिस पर डीजे के ऊपर जाकर आदर्श बैठ गया। डीजे तिगौनता के पास पहुंचा था। रास्ते में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल थे। अचानक आदर्श अपने हाथ में झंडा लेकर नाचने लगा। झंडा लोहे की राड में लगा था। लोहे का राड बिजली के तार से टकरा गया। करंट का जोरदार झटका लगने से आदर्श झुलस गया। उसकी शरीर काली पड़ गई। हादसा होते ही तिरंगा यात्रा में अफरातफरी मच गई। लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ठंड के कारण तिरंगा यात्रा स्थगित हो गई थी। रास्ते में युवक डीजे पर झंडा उठाकर नाचने लगा। झंडा लोहे की राड में लगा था। करंट लगने से युवक की मौत हुई है।

यशपाल सिंह, इंस्पेक्टर नैनी