प्रयागराज (ब्‍यूरो)। घर वापस लौट रहे दोस्तों दो दिन पूर्व गोली मारने वालों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा पप्पी यादव की तहरीर पर म्योराबाद निवासी स्वतंत्र सिंह, छोटू पासी एवं दो अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में मम्फोर्डगंज हलवाई चौराहा निवासी पप्पी ने बताया कि शनिवार रात नाती रिशू यादव व धीरज याद पुत्र गणेश यादव घर वापस आ रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपितों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों युवकों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित धीरज के घर पर चढ़कर फायरिंग किए थे। थाना प्रभारी कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर म्योराबाद में विवाद हुआ था। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।