प्रयागराज। थाना एरिया में क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने पर कई अतिरिक्त थानेदारों पर गाज गिरी है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अतिरिक्त थानेदारों को पैदल करते हुए पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया है। वहीं, पुलिस लाइन से कई निरीक्षकों को अतिरिक्त थाना की जिम्मेदारी सौंपी है। ये फेरबदल बुधवार रात को किया गया। एक सप्ताह में ये दूसरा मौका है, जब बड़े पैमाने पर अतिरिक्त थाना प्रभारियों को लेकर कार्रवाई की गई है।
निरीक्षक दुर्गाचरण को पुलिस लाइन से कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से शाहगंज का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से खुल्दाबाद थाने का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक रणंजय सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना हंडिया से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सिविल लाइंस बनाया गया है। निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना धूमनगंज बनाया गया है। निरीक्षक पंकज सिंह को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना एयरपोर्ट बनाया गया है। निरीक्षक इंद्रजीत कुमार आर्य को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना करेली बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अतरसुइया बनाया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अतरसुइया बनाया गया है। निरीक्षक श्रवण कुमार को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मु_ीगंज बनाया गया है। निरीक्षक जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कर्नलगंज बनाया गया है। निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कीडगंज बनाया गया है। निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना दारागंज बनाया गया है। निरीक्षक गणेश तिवारी को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ से अतिरिक्त निरीक्षक थाना करछना बनाया गया है। निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मांडा बनाया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना शंकरगढ़ बनाया गया है। निरीक्षक राजेश सिंह को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कौंधियारा बनाया गया है। निरीक्षक नितेंद्र कुमार शुक्ला को अतिरिक्त निरीक्षक थाना दारागंज से अतिरिक्त निरीक्षक थाना घूरपुर बनाया गया है। निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से अतिरिक्त निरीक्षक थाना हंडिया बनाया गया है। निरीक्षक जितेंद्र कुमार को वाचक अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय से अतिरिक्त निरीक्षक थाना फूलपुर बनाया गया है। कृष्णमोहन सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सोरांव बनाया गया है। निरीक्षक सतीश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना फूलपुर से अतिरिक्त निरीक्षक थाना थरवई बनाया गया है। निरीक्षक पारसनाथ सिंह को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना फाफामऊ बनाया गया है। निरीक्षक धर्मेंद सिंह को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सरायइनायत बनाया गया है। निरीक्षक अजय कुमार यादव को नगर जोन से पुलिस लाइंस भेजा गया है।