प्रयागराज ब्यूरो । शनिवार को वैदिक धाम श्री आदिशक्ति मां काली जन कल्याण समिति नेहरू पार्क सुलेम सराय के संयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं विशाल श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो वैदिक धाम से प्रारंभ होकर सैनिक कॉलोनी, बाजार तारा बाजार, मधुबन कॉलोनी एवं नीम सराय होते हुए यज्ञशाला तक पहुंची। जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा मंडप में प्रवेश कर श्रीगणेश पूजन व वेदी पूजन किया गया। । वेद मूर्ति आचार्य अखिलेश द्विवेदी ने सभी स्थानीय लोगों, मीडिया कर्मियों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग से इतनी बड़ी संख्या में इतनी लंबी कलश यात्रा का सही तरीके से आयोजन हो सका। रविवार से यज्ञ सुबह 8:30 बजे प्रारंभ होगा। आचार्य ने लोगों से यज्ञ में शामिल होने का अनुरोध किया है।