प्रयागराज ब्यूरो । शहर में क्रिसमस के वेलकम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जहां एक तरफ गिरिजाघरों को सजाने का काम चल रहा है वहीं बाजार भी क्रिसमस के सामानों से सज गया है। बाजारों में दुकानें रंगरबिरंगी झालरों और सेंटा क्लाज की ड्रेस व चमकदार बालों से सजी है। जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।

व्यापारियों का कहना है कि मार्केट मे कई सारे सजावट के सामान मौजूद है। जिसे खरीदने में लोग अपनी दिलचस्पी दिखा रहे है। व्यापरियों की माने तो देश के कई कोनों से सजावट का सामान लाया गया है। मगर सबसे ज्यादा सजावट का सामान दिल्ली, बाम्बे और कोलकाता से खरीद कर लाये है।

ट्रेडिंग में है चमकदार बॉल

मार्केट मे कई तरह की चमकदार बालें उपलब्ध है। जो की क्रिसमस ट्री को सजाने में इस्तेमाल की जाती है। यह बॉलें कई वैरायटी और कई रेटों पर मार्केट मे उपलब्ध है। स्नोबॉल, गोल्ड बॉल, ग्लास बॉल और कई अन्य वैरायटी की बॉलों से सजा है क्रिसमस का बाजार। चमकदार बॉले 20 रूपए पीस से लेकर के 220 रूपए पीस तक की एवलेबल है.इसके अलावा भी कई सारी सजावट की वस्तुएं ऐसी है जो घरों सजावट मे चार चांद लगाएंगी। इनमे रीड और ग्निटर्स वाले स्टार शामिल है। रीड की बात करे तो 150 रूपए से लेकर के 3500 रूपए तक की रीड़ मार्केट में एवलेबल है। इसकी खासियत ये है की इसमे कई सारी चमकदार बॉल्स, रंगबिरंगे बोज, पान्सीरिया फूल, चेरीज आदी आकर्षक वस्तुओं से मिलकर बनी है एक फैंसी रीड। इसाई समुदाय के लोग इसे अपने घरों की दीवारों और मुख्य द्वार पर लगाते है।

डांसिंग सेंटा भी है आकर्षक

क्रिसमस का त्योहार हो और सेंटा का जिक्र का न हो यह तो असंभव है। मार्केट मे कई तरह के सेंटा है। मगर इस बार बाम्बे का डांसिंग सेंटा खास है। यह सेंटा बिजली से चलता है। इसके प्लग को सर्किट में

खोंसे और हाथ मे टरम्पेंट लिये सेंटा अपनी गानों की धुन पर नाच लोगों का मनोरंजन करेगा। मार्केट मे डांसिंग का दाम छह हजार रूपए है।

दस हजार तक के क्रिसमस ट्री

मार्केट में हर तरह और हर दाम के क्रिसमस ट्री मौजूद है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इसे खरीद सकते है। मार्केट मे 60 रूपए से लेकर के दस हजार रूपए तक के क्रिसमस ट्री मौजूद है। इसे व्यापारियों के द्वारा दिल्ली से लाया गया है। मार्केट मे स्टैण्ड वाले क्रिसमस ट्री भी है। जिसे जगह और जरूरत के हिसाब से लोग सेट कर सकते है। इसके अलावा बिजली से चलने वाले क्रिसमस ट्री भी है। जो की रंगबिरंगी लाइटों से सजे है। व्हाइट क्रिसमस ट्री की खासियत ये है की फूल्ली डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री है। इन्हें दूकानदारों के द्वारा पहले से कस्टमर के हिसाब से डेकोरेट किया हुआ है।

अन्य सजावटी वस्तुएं और उनके दाम

फर्न झालर 35 रूपए प्रति पीस

डोर हैगिंग 200 रूपए प्रति पीस

सेंटा क्लाज कैप 40 रूपए से 60 रूपए प्रति पीस

सेंटा क्लाज सूट 120 रूपए से 650 तक है

इसाई समुदाय के अलावा अन्य समुदायों के कस्टमर ज्यादा आ रहे हैं। स्कूलों में क्रिसमस फंक्शन चल रहे है तो बच्चों में सेंट क्लाज वाले सूट का ज्यादा क्रेज है।

ऋषी गुप्ता

विक्रेता

कांवेंट स्कूलों के वजह से क्रिसमस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अब धीरे धीरे हर समुदाय के लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करते है। कस्टमर कलर फुल बाल्स और फर्नस की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं।

उमंग गुप्ता

थोक विक्रेता