ALLAHABAD: बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए खुलकर हाथ बढ़ाए जा रहे हैं। गुरुवार को बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री वितरण का क्रम जारी रहा। शहर उत्तरी भाजपा के डॉ। एलएस ओझा ने नाव के जरिए सलोरी, गोविंदपुर, मानस नगर, भुलई का पुरवा आदि इलाकों में ब्रेड, मिल्क, पानी की बोतल आदि राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने राहत शिविरों में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप भी लगाया। विश्व मानव सेवा समर्पण संस्थान के शशिशेखर मिश्रा, सुनील पांडेय, भोलानाथ तिवारी आदि ने राजापुर के कछारी इलाके में राहत सामग्री के वितरण के साथ बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने प्रशासन से साफ-सफाई और दवा के छिड़काव की भी मांग की है। रसूलाबाद, सलोरी, बघाड़ा आदि क्षेत्रों में भाजपा नेता शिवरक्षा द्विवेदी के नेतृत्व में राहत सामग्री कावितरण किया गया। बक्शी बांध पर शिविर लगाकर मरीजों की जांच भी कराई गई। प्रमुख रूप से शिवकुटी मंडल अध्यक्ष सचिन जायसवाल मौजूद रहे।

प्रशासन से मुआवजा देने की मांग

चार दिन पूर्व किला के पास, राम घाट, बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर के पास काली सड़क घाट पर नाविकों की सैकड़ों नावे बाढ़ में बह गई थी। जिला निषाद सभा बोट मेंस उत्थान समिति के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने प्रशासन से इन नाविकों की रोजी रोटी के मद्देजर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही डीएम से नावों पर लगाए गए प्रतिबंध को संगम क्षेत्र से तत्काल हटाए जाने की मांग भी की है।