प्रयागराज (ब्‍यूरो)। रेल प्रशासन द्वारा मौनी अमावस्या पर यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी क्रम में दस हजार यात्री क्षमता वाले चार आश्रय स्थलों में प्रत्येक आश्रय में पूछताछ काउंटर, अनारक्षित टिकट काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, एनाउन्समेंट प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है। श्रद्धालुओं के लिए शाम 06 बजे तक 04 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। जिनमे 01 मेला स्पेशल ट्रेन फ़तेहपुर की ओर, 02 मेला स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर, 01 मेला स्पेशल अयोध्या की ओर चलायी गयी। मौनी अमावस्या के दौरान भी सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध है। इस दौरान 10 फरवरी को दोपहर बारह बजे तक सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा।

श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे सिविल डिफेंस स्वयं सेवक
प्रयागराज- मौनी अमावस्या महापर्व पर डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र शर्मा, चीफ वार्डेन अनिल कुमार एडीसी राकेश तिवारी के निर्देशन में सिविल डिफेंस के वार्डन और स्वयं सेवक मेले में डटे रहे। रात 12 बजे से संगम स्नान घाट किला घाट त्रिवेणी मार्ग काली सड़क प्लाटून पुलो पर मुस्तैद रहे। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए चोर उच्चकों जेब कतरों पर पैनी नजर रखते हुए संगम क्षेत्र से भोलेश्वर उपाध्या, सुनीता शर्मा, वदंना सिंह सुनील गुप्ता ने चार महिला चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। सुबह एक बच्ची नाम अन्नया संगम नोज पर रोती मिली जिसे ज्ञानेश्वर शर्मा सुनील गुप्ता ने संगम टावर पर पिता जय सिंह निवासी बाराबंकी को सौंपा। सिविल डिफेन्स सहायता शिविर में अनिल कुमार ने कपड़े व कंबल साड़ी देकर स्नानार्थियों का सहयोग किया। स्वयं सेवकों ने संगम पर लोगों की फोटो खींचते हुए 6 मोबाइल फोन धारकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.वरिष्ठ पदाधिकारी सादिक हुसैन सिद्दीकी, श्रीकृष्ण तिवारी, राजीव भनोट, महेन्द्र सक्सेना, एल के अहेखार, रवि शंकर द्विवेदी, मनी मेहरा, पूनम गुप्ता, रंजनी सिंह, मार्कडेय राय, प्रमोद यादव, अविनाश त्रिपाठी सहित सैकड़ों स्वंय सेवक पूरे शहर के रेलवे स्टेशाने बस स्टैन्डो पर दो पालियो में पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।