प्रयागराज ब्यूरो । राजापुर में एक बदमाश को गोली मार दी गई। बदमाश को चार युवकों ने घेर कर गोली चलाई, घटना रात करीब नौ बजे की है। सड़क पर कई राउंड गोली चलने से अफरातफरी मच गई। दुकानदार शटर गिरा कर भाग निकले, बदमाश पर कई राउंड फायरिंग के बाद हमलावर पैदल ही भाग निकले। सूचना पर पुलिस आ गई। हमलावरों के घर पर पुलिस ने दबिश दी मगर कोई मिला नहीं। घायल बदमाश को पुलिस स्वरूपरानी अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
राजापुर एरिया के मुन्ना भूसा वाली गली के सामने पंकज भारतीय अपने साथियों के साथ खड़ा था। वह अपने साथियों से बात कर रहा था, तभी चार युवक पैदल ही वहां आ गए। युवकों ने पंकज को घेर लिया। दोनों पक्ष में कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ी तो युवकों ने पिस्टल निकाल लिया। यह देखकर पंकज और उसके साथी भागे। इस पर एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग से सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। दुकानों के शटर गिर गए। पंकज को गोली पेट और हाथ में लगी। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस चौकी के पास घटना
पंकज को जहां पर गोली मारी गई वहां से राजापुर पुलिस चौकी महज चंद कदम दूर है। मगर घटना के बाद पुलिस को आने में आधा घंटा का समय लग लग गया। पुलिस पहुंची तो पंकज घायल पड़ा था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। हत्या का आरोपित है पंकजमुन्ना भूसा वाली गली में रहने वाले आदिल की कई माह पहले हत्या हुई थी। हत्या में पंकज भारतीय आरोपित है। वह इस मामले में जेल भे जा गया था। कुछ दिनों पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। पंकज पर गोली आदिल के घरवालों ने चलाई है। ये आरोप पंकज ने लगाया है। इसके बाद एसीपी स्वेताभ पांडे ने कैंट और एसओजी को लेकर आदिल के परिवार वालों के घर दबिश दी। मगर कोई मिला नहीं।

पंकज भारतीय को गोली मारी गई है। कुछ माह पहले आदिल की हत्या हुई थी। पंकज उस मामले में जेल भेजा गया था। कुछ दिन पहले वह छूट कर आया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
स्वेताभ पांडे, एसीपी सिविल लाइंस