-सिविल लाइंस थाने के कुल 20 कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव

-होम आइसोलेशन में रखे गए सभी जवान, कुछ की रिपोर्ट पेंडिंग

PRAYAGRAJ: पुलिस लाइंस थाने में तैनात आधे से ज्यादा पुलिस के जवान कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं। यह देख न सिर्फ थाने में तैनात जवान बल्कि अधिकारी व फरियादी भी खुद की सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। पॉजीटिव मिले जवान होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

असुरक्षित हुए पुलिस जवान

कोरोना योद्धाओं में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस के जवान असुरक्षित हो गए हैं। लोगों को कोरोना से बचाते-बचाते जवान खुद संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सिविल लाइंस थाने में दो दिन पूर्व एक साथ नौ जवान पॉजीटिव मिले थे। इसके दूसरे दिन आई रिपोर्ट में इसी थाने के नौ ओर जवान पॉजीटिव हो गए। दस अगस्त को एक और जवान की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इस तरह अब तक सिविल लाइंस थाने में तैनात पुलिस के कुल 20 जवान कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं। आधे से अधिक थाने के जवान कोरोना पॉजीटिव होने से शेष जवान और अधिकारी खुद की सुरक्षा को लेकर आशंकित हो गए हैं। अब तक पॉजीटिव मिले जवानों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

सिविल लाइंस थाने के पॉजीटिव मिले सभी जवान होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। उनके स्वास्थ्य की विभाग की टीम द्वारा बराबर मॉनीटरिंग की जा रही है।

-दिनेश सिंह, एसपी सिटी