प्रयागराज (ब्यूरो)। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को मौसम के कई रूप देखने को मिले। कभी धूप तो कभी हल्की बारिश। कभी कोहरा तो कभी शीत लहर। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा। जिसके चलते एक दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं।
घर पर रहें, सुरक्षित रहें
फिजीशियन डॉ। डीके मिश्रा का कहना है कि इस मौसम में घर के भीतर रहना सुरक्षित रहेगा। घर से बाहर निकलते समय कान और सिर को ढंककर रखना जरूरी है। वरना स्ट्रोक का खतरा बना रह सकता है। बारिश में भीगना भी खतरनाक है। इस सीजन में सर्दी, जुकाम और बुखार आम बात है। इसलिए खाने में हल्का भोजन लें और गर्म चीजों का सेवन करें।